Share Market Down: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी भी 200 अंक लुढ़का

Edited By Updated: 24 Feb, 2025 10:08 AM

market fell bse fell by 700 points nifty also fell by 200 points

हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 740 अंक की गिरावट के साथ 74,570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 219 अंक की गिरावट है, ये 22,576 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 740 अंक की गिरावट के साथ 74,570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 219 अंक की गिरावट है, ये 22,576 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल एक में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और केवल दो में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी में गिरावट है। सबसे ज्यादा रियल्टी सेक्टर में 1.17% और PSU यानी सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.01% की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.26% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 0.62% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.54% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.11% की गिरावट है।
  • 21 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,449.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,884.61 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 21 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.69% की गिरावट के साथ 43,428 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.71% गिरकर 6,013 पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.20% गिरकर 19,524 के स्तर पर बंद हुआ।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 21 फरवरी को सेंसेक्स 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 22,795 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.58% की गिरावट रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!