एफआईआई निकासी से बाजार दबाव में, सेंसेक्स 166 अंक गिरा, निफ्टी 25,110 पर

Edited By Updated: 14 Jul, 2025 10:33 AM

market under pressure due to fii withdrawal share market down

विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 166.33 अंक की गिरावट के साथ 82,334.14 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 39.15 अंक फिसलकर 25,110.70 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30...

मुंबईः विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 166.33 अंक की गिरावट के साथ 82,334.14 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 39.15 अंक फिसलकर 25,110.70 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। ट्रेंट, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर फायदे में रहे। 

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,104.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!