16 दिसंबर से शुरू होगा IPO का धमाका: आ रहे हैं 4 नए मौके, 12 कंपनियां होंगी लिस्ट

Edited By Updated: 14 Dec, 2024 12:45 PM

opportunity for investors to earn money 4 new ipos are coming next week

नए सप्ताह 16 दिसंबर से निवेशकों के पास चार नए IPO में निवेश करने का मौका होगा। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का IPO है, जबकि बाकी तीन एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पहले से खुले चार IPO में भी निवेश का अवसर जारी रहेगा। इस दौरान कुल 12 कंपनियां शेयर...

बिजनेस डेस्कः नए सप्ताह 16 दिसंबर से निवेशकों के पास चार नए IPO में निवेश करने का मौका होगा। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का IPO है, जबकि बाकी तीन एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पहले से खुले चार IPO में भी निवेश का अवसर जारी रहेगा। इस दौरान कुल 12 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। निवेशकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आ रहा है, जिसमें लिस्टिंग से पहले IPO में निवेश कर मुनाफा कमाने का मौका है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल... 

नए IPO

NACDAC Infrastructure IPO:

  • साइज: ₹10.01 करोड़
  • ओपन: 17 दिसंबर | क्लोज: 19 दिसंबर
  • लिस्टिंग: 24 दिसंबर (BSE SME)
  • प्राइस बैंड: ₹33-₹35 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 4000 शेयर

Identical Brains Studios IPO:

  • साइज: ₹19.95 करोड़
  • ओपन: 18 दिसंबर | क्लोज: 20 दिसंबर
  • लिस्टिंग: 26 दिसंबर (NSE SME)
  • प्राइस बैंड: ₹51-₹54 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 2000 शेयर

Mamata Machinery IPO:

  • साइज: ₹179.39 करोड़
  • ओपन: 19 दिसंबर | क्लोज: 23 दिसंबर
  • लिस्टिंग: 27 दिसंबर (BSE, NSE)
  • प्राइस बैंड: ₹230-₹243 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 61 शेयर

Transrail Lighting IPO:

  • साइज: ₹400 करोड़
  • ओपन: 19 दिसंबर | क्लोज: 23 दिसंबर
  • लिस्टिंग: 27 दिसंबर (BSE, NSE)
  • प्राइस बैंड: घोषणा शेष

पहले से खुले IPO

Yash Highvoltage IPO:

  • साइज: ₹110.01 करोड़
  • ओपन: 12 दिसंबर | क्लोज: 16 दिसंबर
  • प्राइस बैंड: ₹138-₹146 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 1000 शेयर
  • लिस्टिंग: 19 दिसंबर (BSE SME)

Inventurus Knowledge Solutions IPO:

  • साइज: ₹1,265-₹1,329 प्रति शेयर
  • ओपन: 12 दिसंबर | क्लोज: 16 दिसंबर
  • लिस्टिंग: 19 दिसंबर (BSE, NSE)

Hamps Bio IPO:

  • साइज: ₹6.22 करोड़
  • ओपन: 13 दिसंबर | क्लोज: 17 दिसंबर
  • प्राइस: ₹51 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 2000 शेयर
  • लिस्टिंग: 20 दिसंबर (BSE SME)

International Gemmological Institute IPO:

  • साइज: ₹4,225 करोड़
  • ओपन: 13 दिसंबर | क्लोज: 17 दिसंबर
  • प्राइस बैंड: ₹397-₹417 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 35 शेयर
  • लिस्टिंग: 20 दिसंबर (BSE, NSE)

लिस्ट होने वाली कंपनियां

16 दिसंबर:

NSE SME: Dhanlaxmi Crop Science

17 दिसंबर:

BSE SME: Toss The Coin IPO, Jungle Camps India IPO

18 दिसंबर:

BSE, NSE: Mobikwik, Sai Life Sciences, Vishal Mega Mart
NSE SME: Purple United Sales, Supreme Facility Management

19 दिसंबर:

BSE, NSE: Inventurus Knowledge Solutions
BSE SME: Yash Highvoltage

20 दिसंबर:

BSE, NSE: International Gemmological Institute
BSE SME: Hamps Bio
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!