Petrol rate down: सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 05 Jun, 2025 10:38 AM

petrol and diesel prices reduced check today s latest rate

बृहस्पतिवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं, जिनमें कई शहरों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे प्रति लीटर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं,...

बिजनेस डेस्कः बृहस्पतिवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं, जिनमें कई शहरों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे प्रति लीटर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख महानगरों में आज भी ईंधन दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपए लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपए लीटर बिक रहा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपए और डीजल 92.35 रुपए प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट

  • गाजियाबाद में पेट्रोल 94.44 रुपए और डीजल 87.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है
  • नोएडा में पेट्रोल 94.85 रुपए और डीजल 87.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है
  • पटना में पेट्रोल 105.23 रुपए और डीजल 91.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!