Why Gold Price Hike: 1112 रुपए महंगा हुआ 24 Carat सोने का दाम, तेजी के 4 कारण

Edited By Updated: 04 Mar, 2025 05:38 PM

price of 24 carat gold increased by rs 1112 4 reasons for the rise

मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। आज 4 मार्च को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,112 रुपए बढ़कर 86,432 रुपए पर पहुंच गया है। सोमवार को सोने का दाम 85,320 रुपए पर था।

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। आज 4 मार्च को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,112 रुपए बढ़कर 86,432 रुपए पर पहुंच गया है। सोमवार को सोने का दाम 85,320 रुपए पर था। 

वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 895 रुपए चढ़कर 95,293 रुपए प्रति किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 94,398 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। सोने ने 19 फरवरी को 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों गोल्ड की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,530 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,380 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,380 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,380 रुपए है।

सोने में तेजी के 4 कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!