Rupee Strong: डॉलर पर दहाड़ा रुपया, लगातार सातवें दिन मजूबत हुई Indian currency

Edited By Updated: 24 Mar, 2025 05:48 PM

rupee roared against the dollar indian currency strengthened

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के ताजा निवेश के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपए में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे चढ़कर 85.67 प्रति डॉलर...

बिजनेस डेस्कः घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के ताजा निवेश के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपए में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे चढ़कर 85.67 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर में जारी कमजोरी से भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, नकदी की कमी से लेकर जवाबी शुल्क लगाने तक के जोखिम रुपए के लिए चुनौतियां बने हुए हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.93 प्रति डॉलर पर खुला। 

कारोबार के दौरान इसने 85.49 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 86.01 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया 85.67 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 31 पैसे की तेजी है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की तेजी के साथ 85.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपए में डॉलर के मुकाबले लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान यह कुल 154 पैसे मजबूत हुआ है। रुपए ने वर्ष 2025 के लिए अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली है। 31 दिसंबर, 2024 को डॉलर के मुकाबले रुपया 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘विदेशी बैंकों और निर्यातकों द्वारा वित्त वर्ष के अंत में समायोजन से पहले डॉलर बेचने से भारतीय रुपए ने सालाना नुकसान की भरपाई की, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के डॉलर-रुपया ‘स्वैप' के बीच सरकारी बैंक खरीदारी से दूर रहे।'' परमार ने आगे कहा कि दो अप्रैल को जवाबी शुल्क लागू होने से पहले अमेरिकी प्रतिनिधि के भारत आने की घोषणा से धारणा सकारात्मक हो गई है। इसके अलावा, घरेलू शेयरों में विदेशी कोषों की खरीदारी ने भी रुपए को अच्छा समर्थन दिया। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.99 रह गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत बढ़कर 72.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1,078.87 अंक बढ़कर 77,984.38 अंक पर, जबकि निफ्टी 307.95 अंक बढ़कर 23,658.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 7,470.36 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!