Share Market Crash 5 Big reasons: 12 जून को बाजार क्यों टूटा? सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट की वजहें

Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Jun, 2025 03:57 PM

share market crash 5 big reasons why did the market crash on june 12

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (12 जून) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों और इजराइल-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की नई आशंकाओं ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया। सेंसेक्स 823 अंकों की गिरावट...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (12 जून) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों और इजराइल-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की नई आशंकाओं ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया। सेंसेक्स 823 अंकों की गिरावट के साथ 81,691 के स्तर पर वहीं निफ्टी 253 अंक लुढ़क कर 24,888 के स्तर पर बंद हुआ। 

इस गिरावट के पीछे 5 मुख्य वजहें बताई हैं-

1. अमेरिकी टैरिफ नीति का नया संकट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह जल्द ही कई देशों को एकतरफा टैरिफ दरों का प्रस्ताव भेजेंगे। ट्रंप ने कहा कि ये पत्र एक स्पष्ट शर्तों वाली डील की तरह होंगे- ‘स्वीकार करें या छोड़ें’। यह कदम 9 जुलाई से पहले नए ऊंचे टैरिफ लागू करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। वर्तमान में अमेरिका केवल ब्रिटेन के साथ टैरिफ समझौते तक पहुंच पाया है, जबकि चीन के साथ अस्थायी विराम बना हुआ है।

2. पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव

ईरान पर संभावित इजरायली हमले को लेकर अमेरिका हाई अलर्ट पर है। अमेरिका ने बगदाद, कुवैत और बहरीन स्थित अपने दूतावासों से गैर-जरूरी स्टाफ को हटाने का आदेश दिया है। इससे पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है, जो निवेशकों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।

3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली

बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार से ₹446.31 करोड़ की निकासी की, जिससे बाजार पर बिकवाली का दबाव और बढ़ा। लगातार होती यह बिकवाली निवेशकों के भरोसे को कमजोर कर रही है।

4. कमजोर वैश्विक संकेत

एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। शंघाई का SSE कंपोजिट, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स लगभग 1% तक टूटे। अमेरिकी शेयर बाजार भी पिछले सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए, और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स गुरुवार सुबह लाल निशान में कारोबार करते देखे गए।

5. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

ईरान-इजराइल तनाव के चलते बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई। ब्रेंट क्रूड 4.3% उछलकर $69.77 प्रति बैरल और WTI क्रूड 4.9% बढ़कर $68.15 प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे मुद्रास्फीति और व्यापार घाटा बढ़ने की चिंता फिर से सताने लगी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!