चीन में सबसे महंगी बिक रही चांदी, जानिए क्यों है कीमतों में भारी अंतर?

Edited By Updated: 27 Jan, 2026 12:09 PM

silver is selling at the highest prices in china but why is there such a huge

सोना और चांदी की कीमतें इस समय रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी हैं। खासतौर पर चांदी की चाल ने निवेशकों को हैरान कर दिया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वक्त दुनिया में सबसे महंगी चांदी कहां बिक रही है? अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी के दाम चीन में...

बिजनेस डेस्कः सोना और चांदी की कीमतें इस समय रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी हैं। खासतौर पर चांदी की चाल ने निवेशकों को हैरान कर दिया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वक्त दुनिया में सबसे महंगी चांदी कहां बिक रही है? अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी के दाम चीन में सबसे ज्यादा हैं।

वैश्विक बाजार और चीन के बीच चांदी की कीमत में करीब 16 डॉलर प्रति औंस का बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। इसका मतलब यह है कि चीन में चांदी, अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले करीब 45 हजार रुपए प्रति किलो महंगी बिक रही है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत लगभग 109 डॉलर प्रति औंस है, जबकि चीन में यह भाव 125 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है। जबकि भारत में चीन के मुकाबले चांदी 17 फीसदी सस्ती है।

चीन में बेहिसाब मांग बनी बड़ी वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस भारी अंतर की सबसे बड़ी वजह चीन में चांदी की बेतहाशा मांग है। दुनिया की कुल चांदी आपूर्ति में चीन की हिस्सेदारी 65 फीसदी से भी अधिक है। चीन में चांदी का इस्तेमाल केवल आभूषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि हाजिर (स्पॉट) और वायदा (फ्यूचर्स) बाजार में बड़े पैमाने पर निवेश के लिए भी किया जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर चांदी की आपूर्ति घटने के बीच चीनी निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानकर भारी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं, जिससे वहां कीमतें तेजी से ऊपर चली गई हैं।

निर्यात नीति में बदलाव से बढ़ा दबाव

चांदी की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे चीन की बदली हुई निर्यात नीति भी एक अहम कारण मानी जा रही है। जनवरी की शुरुआत से चीन ने चांदी के निर्यात को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। अब केवल सरकार से लाइसेंस प्राप्त कंपनियां ही चांदी का निर्यात कर सकती हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जबरदस्त तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के दाम तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। कॉमेक्स पर सोमवार को चांदी करीब 8 फीसदी की तेजी के साथ 109 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी। वहीं आज चांदी की कीमत में गिरावट आई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!