Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Feb, 2026 06:21 PM

सोने और चांदी की कीमतों में 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 16,700 रुपए टूटकर 2,42,433 रुपए पर पहुंच गई। गुरुवार को यह 2,59,133 रुपए प्रति किलो...
बिजनेस डेस्कः सोने और चांदी की कीमतों में 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 16,700 रुपए टूटकर 2,42,433 रुपए पर पहुंच गई। गुरुवार को यह 2,59,133 रुपए प्रति किलो थी, जबकि 11 फरवरी को चांदी 2,66,449 रुपए तक पहुंची थी यानी दो दिनों में चांदी करीब 24 हजार रुपए तक सस्ती हो चुकी है।
वहीं, 24 कैरेट सोना भी दबाव में रहा। आज 10 ग्राम सोने की कीमत 2,885 रुपए घटकर 1,52,765 रुपए रह गई, जो एक दिन पहले 1,55,650 रुपए थी। गौरतलब है कि सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,76,121 रुपए और चांदी 3,85,933 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे।
इस साल अब तक मजबूत बढ़त बरकरार
हालिया गिरावट के बावजूद 2026 में अब तक सोना 19,570 रुपए महंगा हो चुका है। साल के अंत 2025 में 10 ग्राम सोना 1,33,195 रुपए था, जो अब 1,52,765 रुपए पर है। वहीं चांदी भी 12,013 रुपए बढ़कर 2,42,433 रुपए प्रति किलो तक पहुंची है।
पिछले साल जबरदस्त तेजी
पूरे 2025 में सोने ने करीब 75% यानी लगभग 57 हजार रुपए की छलांग लगाई थी। वहीं चांदी ने निवेशकों को और भी बड़ा रिटर्न दिया और सालभर में करीब 167% यानी 1.44 लाख रुपए तक उछल गई।