हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 575 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 25,323 का स्तर

Edited By Updated: 15 Oct, 2025 03:32 PM

stock market closed in the green nifty touched level of 25 323

बुधवार, 15 अक्टूबर को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। दो दिन की गिरावट के बाद निवेशकों के मनोबल में सुधार हुआ और बाजार ने जोरदार वापसी की। सेंसेक्स 575 अंक चढ़कर 82,605 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 178 अंकों की तेजी के साथ 25,323 के...

बिजनेस डेस्कः बुधवार, 15 अक्टूबर को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। दो दिन की गिरावट के बाद निवेशकों के मनोबल में सुधार हुआ और बाजार ने जोरदार वापसी की। सेंसेक्स 575 अंक चढ़कर 82,605 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 178 अंकों की तेजी के साथ 25,323 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयरों में 1% से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जबकि टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में मामूली गिरावट रही।

PunjabKesari

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला। कोरिया का कोस्पी 1.83% बढ़कर 3,626 पर और जापान का निक्केई 1.31% चढ़कर 47,463 के स्तर पर पहुंच गया। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.10% की बढ़त के साथ 25,720 पर रहा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.06% गिरकर 3,862 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी बाजारों में 14 अक्टूबर को हल्की तेजी देखी गई। डाउ जोन्स 0.44% बढ़कर 46,270 पर बंद हुआ, हालांकि नैस्डेक कंपोजिट 0.76% और S&P 500 में 0.16% की गिरावट दर्ज की गई।

PunjabKesari

FII और DII की गतिविधियां

14 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹1,508.53 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹3,661.13 करोड़ की नेट खरीदारी की। अक्टूबर में अब तक FIIs ने ₹1,961.67 करोड़ के शेयरों की बिक्री की है, जबकि DIIs ने ₹17,791.56 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। सितंबर महीने में FIIs ने ₹35,301.36 करोड़ की बिकवाली की थी, वहीं DIIs ने ₹65,343.59 करोड़ की खरीदारी की थी।

कल बाजार में रही थी गिरावट

मंगलवार, 14 अक्टूबर को सेंसेक्स 297 अंकों की गिरावट के साथ 82,030 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 82 अंकों की कमजोरी के साथ 25,146 पर बंद हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!