हवाई यात्रियों की संख्या 78 हजार के पार पहुंची

Edited By Updated: 06 Jul, 2020 01:01 PM

the number of air travelers reached beyond 78 thousand

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लॉकडाउन के बाद पहली बार रविवार को 78 हजार के पार पहुंच गई। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज बताया कि 05 जुलाई को विभिन्न हवाई अड्डों से 817 उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 78,614 यात्रियों ने उड़ान भरी।

नई दिल्लीः घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लॉकडाउन के बाद पहली बार रविवार को 78 हजार के पार पहुंच गई। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज बताया कि 05 जुलाई को विभिन्न हवाई अड्डों से 817 उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 78,614 यात्रियों ने उड़ान भरी।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दो महीने तक विमान सेवा स्थगित रहने के बाद पहली बार यात्रियों की संख्या 78 हजार के पार पहुंची है। साथ ही उड़ानों की संख्या भी दूसरी बार आठ सौ के पार रही है। पुरी ने एक ट्वीट में लिखा ‘‘हवाई यात्रियों की संख्या 78 हजार के पार पहुंच गई है। हमारा घरेलू परिचालन मजबूती और स्थिरता के साथ बढ़ रहा है।'' 

कोविड-19 के कारण 25 मार्च से देश में नियमित यात्री विमान सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई थी। दो महीने बाद 25 मई से घरेलू सेवाएं दुबारा शुरू की गई हैं जबकि अंतररष्ट्रीय मार्गों पर नियमित यात्री उड़ानें अब भी बंद हैं। अभी सीमित संख्या में घरेलू उड़ानों का परिचालन हो रहा है। मांग आने और महामारी से निपटने की राज्यों की क्षमता बढ़ने के साथ इनकी संख्या बढ़ाने की योजना है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!