डूब गए ₹12,33,09,48,00,000! दिवाली पर इस अरबपति को लगा बड़ा झटका

Edited By Updated: 21 Oct, 2025 03:49 PM

this billionaire lost 12 33 09 48 00 000 on diwali

अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के शेयर सोमवार को लगभग 5% गिर गए, जिससे कंपनी के फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ में $14 अरब (करीब ₹12.33 लाख करोड़) की कमी हुई। इसके बावजूद, एलिसन इस साल अब भी सबसे अधिक कमाई करने वाले अरबपति बने हुए हैं।...

बिजनेस डेस्कः अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के शेयर सोमवार को लगभग 5% गिर गए, जिससे कंपनी के फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ में $14 अरब (करीब ₹12.33 लाख करोड़) की कमी हुई। इसके बावजूद, एलिसन इस साल अब भी सबसे अधिक कमाई करने वाले अरबपति बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, इस साल उनकी नेटवर्थ में कुल $144 अरब की वृद्धि दर्ज हुई है। वर्तमान में उनकी नेटवर्थ $336 अरब है, जो उन्हें दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे स्थान पर रखती है।

दुनिया के टॉप अरबपतियों का हाल

दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों में से 7 की नेटवर्थ में सोमवार को बढ़ोतरी रही:

  • एलन मस्क: $461 अरब (+$5.8 अरब), दुनिया के सबसे अमीर
  • मार्क जकरबर्ग: $258 अरब
  • जेफ बेजोस: $240 अरब
  • लैरी पेज: $224 अरब
  • सर्गेई ब्रिन: $209 अरब
  • बर्नार्ड अरनॉल्ट: $196 अरब
  • स्टीव बाल्मर: $178 अरब
  • जेंसन हुआंग: $159 अरब
  • माइकल डेल: $158 अरब

अंबानी-अडानी का रैंक 

इस लिस्ट में भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 104 अरब डॉलर के साथ 18वें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ में इस साल 13.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 93.6 अरब डॉलर के साथ 20वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह एशिया में अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!