Upper Circuit Stock: गिरते बाजार में रॉकेट बना यह शेयर, लगा अपर सर्किट

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 05:53 PM

this stock skyrocketed amidst a falling market hitting the upper circuit

सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच पाइपिंग सिस्टम बनाने वाली DEE Development Engineers के शेयर आज रॉकेट बन गए। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि मई महीने में इसे 631.91 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला, जिसके बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी...

बिजनेस डेस्कः सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच पाइपिंग सिस्टम बनाने वाली DEE Development Engineers के शेयर आज रॉकेट बन गए। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि मई महीने में इसे 631.91 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला, जिसके बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। इसके बाद कंपनी का शेयर 5% उछलकर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया।

बीएसई पर शेयर 704.70 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह ₹707.95 के अपर सर्किट पर पहुंचा था जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। 

मई में ताबड़तोड़ ऑर्डर्स

कंपनी का कहना है कि मई महीने में इसे ₹631.91 करोड़ के मजबूत ऑर्डर मिले। मई महीने की शुरुआत में इसका ऑर्डर बुक ₹1,909.82 करोड़ का था और मई के आखिरी में यह ₹2,433.90 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने मई में ₹107.83 करोड़ के ऑर्डर पूरे किए। इस वित्त वर्ष 2026-2027 के पहले दो महीने में कंपनी को ₹681.85 करोड़ के ऑर्डर मिले और इसने ₹177.51 करोड़ के ऑर्डर पूरे किए। कंपनी के लिए सबसे दमदार सेगमेंट पाइपिंग सेगमेंट बना रहा।

पावर और ऑयल-गैस सेक्टर से मिला बड़ा सहारा

कंपनी के लिए सबसे दमदार सेगमेंट पाइपिंग सेगमेंट बना रहा जिसमें पावर इंडस्ट्री की कंपनियों से इसे मई में ₹274.79 करोड़, ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री से 358.49 करोड़ के ऑर्डर्स मिले। मई महीने के आखिरी में पावर इंडस्ट्री से कुल ऑर्डर बुक ₹1,251.42 करोड़ और ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री से ₹881.18 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं पाइपिंग सेगमेंट में इसकी विदेशी इकाई डी थाईलैंड को पावर इंडस्ट्री की कंपनियों से मई में ₹3.22 करोड़ के ऑर्डर्स मिले और इसका कुल ऑर्डर बुक ₹184.76 करोड़ पर पहुंच गया। हैवी फैब्रिकेशन सेगमेंट में कंपनी डी फैब्रिकॉम इंडिया को मई में पावर इंडस्ट्री की कंपनियों से ₹2.84 करोड़ के ऑर्डर्स मिले और इसका ऑर्डर बुक ₹110.20 करोड़ पर पहुंच गया।

निवेशकों को शानदार रिटर्न 

कंपनी का आईपीओ जून 2024 में 203 रुपए प्रति शेयर के भाव पर आया था। लिस्टिंग के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव देखनो को मिला, लेकिन इस साल जनवरी में यह एक साल के निचले स्तर ₹183.35 पर था। महज पांच ही महीने में यह करीब 286.12% उछलकर आज 8 जून 2026 को ₹707.95 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया यानी कि महज पांच ही महीने में निवेशकों का पैसा करीब चार गुना बढ़ गया।
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!