Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 04 Oct, 2023 08:54 PM

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने थाना मलौद, जिला खन्ना में तैनात पुलिस सब-इंस्पैक्टर जगजीत सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उक्त पुलिस कर्मी को हरदीप सिंह निवासी गांव शेखां, तहसील पायल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया...
चंडीगढ़,(रमनजीत): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने थाना मलौद, जिला खन्ना में तैनात पुलिस सब-इंस्पैक्टर जगजीत सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उक्त पुलिस कर्मी को हरदीप सिंह निवासी गांव शेखां, तहसील पायल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो दफ्तर लुधियाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 सितम्बर 2023 को उसका भाई जगतार सिंह अपने बाइक पर सिविल अस्पताल मलौद में नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने गया था। दोपहर बाद उनको पता लगा कि उसके भाई जगतार सिंह के खिलाफ थाना मलौद में एन.डी.पी.एस. का केस दर्ज किया गया है। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने गांव वासी परमजीत सिंह के साथ थाने गया और उक्त एस.आई. को मिला, जिसने उनको बताया कि जगतार सिंह के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट में 28 सितम्बर 2023 को एफ.आई.आर. 101 दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एस.आई. जगजीत सिंह ने उसे भी इस केस में फंसाने की धमकी दी और उससे रिश्वत के तौर पर पहले 15 हजार रुपए ले लिए। एस.आई. जगजीत सिंह ने उनको बताया कि बाइक के बारे में अभी तक केस में जिक्र नहीं किया गया और इस बाइक को केस में शामिल न करने के लिए रिश्वत के तौर पर 20 हजार रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता हरदीप सिंह ने रिश्वत न देने के बारे सोच कर विजीलैंस ब्यूरो रेंज दफ्तर लुधियाना में पहुंच करने का फैसला किया।
प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एस.आई. जगजीत सिंह को 2 सरकारी गवाहों की हाजिरी में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ थाना विजीलैंस रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 अधीन केस दर्ज किया गया है।
5 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में ए.एस.आई. गिरफ्तार
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को जिला मालेरकोटला के थाना संदौड़ में तैनात सहायक सब-इंस्पैक्टर (ए.एस.आई.) हरजिंद्र सिंह (नं. 310/संगरूर) को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हरजिंद्र सिंह के खिलाफ मलेरकोटला के गांव झुनेर निवासी संदीप सिंह सोनू की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस कर्मी के साथ अपनी आपबीती के बारे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ए.एस.आई. ने नशीले पदार्थ रखने के शक के तहत उसके घर की तलाशी ली थी। हालांकि तलाशी के दौरान कोई भी नाजायज या गैर-कानूनी पदार्थ बरामद नहीं हुआ परंतु इसके बावजूद ए.एस.आई. ने शिकायतकर्ता को एन.डी.पी.एस. कानून का केस दर्ज होने से बचने के लिए 7000 रुपए रिश्वत के तौर पर देने के लिए जोर डाला। धमकियों से डरते और मसले को निपटाने के इरादे से शिकायतकर्ता झिझकते हुए मजबूरन 5000 रुपए रिश्वत देने के लिए राजी हो गया।
शिकायत मिलने पर विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना की आॢथक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) ने प्राथमिक जांच की और उक्त ए.एस.आई. हरजिंद्र सिंह को 2 सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंधी विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त पुलिस आरोपी को कल समर्थ अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की जांच जारी है।