मौत बनकर टूटी मधुमक्खियां, एक महिला की मौत, बेटे ने कहा, 'मेरी मां ने 20 बच्चों की जान बचाई'

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 10:43 PM

woman dies in bee attack son says  my mother saved the lives of 20 children

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में मधुमक्खियों के हमले के कारण 45 वर्षीय एक महिला की मौत के बाद राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को उसके परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। यह महिला ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी और प्राथमिक पाठशाला के...

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश के नीमच जिले में मधुमक्खियों के हमले के कारण 45 वर्षीय एक महिला की मौत के बाद राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को उसके परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। यह महिला ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी और प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को भोजन मुहैया कराने के काम से जुड़ी थी। महिला के बेटे ने कहा कि उसकी मां ने दम तोड़ने से पहले प्राथमिक पाठशाला की एक शिक्षिका की मदद से करीब 20 बच्चों की मधुमक्खियों के आक्रामक झुंड से जान बचाई, इसलिए उन्हें उनकी बहादुरी का पूरा श्रेय एवं सम्मान भी मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक्स' पर लिखा,''नीमच जिले के रानपुर गांव में मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी में कार्यरत कंचन बाई मेघवाल का असमय निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मध्यप्रदेश सरकार दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। इस घटना में मानवीय आधार पर मैंने उनके परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।''

कंचन बाई के बेटे रवि मेघवाल ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उनकी मां उस स्वसहायता समूह की अध्यक्ष थीं जो जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रानपुर गांव की आंगनबाड़ी और प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को भोजन मुहैया कराता है। उन्होंने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी और प्राथमिक पाठशाला एक ही सरकारी भवन में संचालित होते हैं।

मेघवाल ने बताया,''मधुमक्खियों के झुंड ने दो फरवरी को दोपहर 03:30 बजे के आस-पास कुछ बच्चों पर हमला किया, जब वे इस भवन के बाहर एक हैंडपंप पर पानी पी रहे थे। बच्चे दौड़कर भवन में गए, लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और उनका झुंड भी भवन में घुस गया।'' उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद उनकी मां बच्चों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत भवन में पहुंचीं और प्राथमिक पाठशाला की एक शिक्षिका की मदद से बच्चों को मधुमक्खियों के हमले से बचाया। मेघवाल ने बताया,''मधुमक्खियों के हमले के दौरान भवन में करीब 20 बच्चे थे। बच्चों को बचाते वक्त मेरी मां को कई मधुमक्खियों ने डंक मारे। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गईं और उनके मुंह से झाग निकलने लगा।''

उन्होंने बताया कि उनकी मां को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेघवाल ने कहा,''मुझे पता चला है कि मुख्यमंत्री ने मेरे परिवार के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मैं चाहता हूं कि मेरी मां को उनकी बहादुरी का पूरा श्रेय और सम्मान भी मिले।'' प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मधुमक्खी के हमले के वक्त मौके पर क्या हालात थे और जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!