Vasant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

Edited By Updated: 22 Jan, 2026 04:51 PM

vasant panchami rangoli designs

साल 2026 में बसंत पंचमी का शुभ पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह दिन देवी सरस्वती की आराधना, ज्ञान, कला, संगीत और वसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।

Vasant Panchami 2026: साल 2026 में बसंत पंचमी का शुभ पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह दिन देवी सरस्वती की आराधना, ज्ञान, कला, संगीत और वसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर घर, पूजा स्थल, आंगन, स्कूल और ऑफिस को रंगोली से सजाना बेहद शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि बसंत पंचमी पर बनाई गई रंगोली से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां सरस्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी इस बार कुछ आसान, ट्रेंडिंग और आकर्षक रंगोली डिजाइन्स की तलाश में हैं, तो ये आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं।

वीणा थीम वाली सरस्वती रंगोली

PunjabKesari

देवी सरस्वती की प्रिय वीणा को केंद्र में रखकर बनाई गई रंगोली बसंत पंचमी की पहचान मानी जाती है। पीले, सफेद और हल्के हरे रंगों का इस्तेमाल इस डिजाइन को और खास बना देता है। पूजा स्थल या मंदिर के पास इसे बनाना बेहद शुभ माना जाता है। यह डिजाइन दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान है।

मोर डिजाइन वाली कलरफुल रंगोली

PunjabKesari

अगर आप कुछ ब्राइट और वाइब्रेंट चाहते हैं, तो मोर मोटिफ वाली रंगोली बेहतरीन विकल्प है। नीला, हरा और पीला रंग वसंत की ताजगी को बखूबी दर्शाते हैं। यह रंगोली घर के बाहर, गेट या आंगन में बेहद सुंदर लगती है, खासकर अगर जगह थोड़ी ज्यादा हो।

बच्चों के लिए सुपर सिंपल रंगोली

PunjabKesari

स्कूल कॉम्पिटिशन या छोटे बच्चों के लिए सिंपल रंगोली डिजाइन्स सबसे बेहतर रहते हैं। बेसिक शेप्स, फूलों के पैटर्न और पीले रंग के इस्तेमाल से यह रंगोली सिर्फ 5–10 मिनट में तैयार हो जाती है। इससे बच्चों की क्रिएटिविटी भी निखरती है और थीम भी पूरी तरह मैच करती है।

फ्री हैंड कोलम स्टाइल रंगोली

PunjabKesari

अगर आपको मिनिमल और एलिगेंट डिजाइन्स पसंद हैं, तो कोलम स्टाइल रंगोली ट्राई करें। सफेद रंग से फ्री हैंड पैटर्न बनाएं और किनारों पर हल्का महरून या पीला बॉर्डर दें। यह डिजाइन पूजा स्थल के लिए बेहद क्लासिक और शालीन लुक देती है।

3–4 रंगों में बनने वाली क्विक रंगोली

PunjabKesari

समय कम हो तो 3–4 रंगों वाली सिंपल रंगोली सबसे बढ़िया ऑप्शन है। पीला, सफेद, हरा और नारंगी रंग बसंत पंचमी की थीम के साथ परफेक्ट बैठते हैं। घर, ऑफिस या स्कूल – हर जगह यह डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है।

बसंत पंचमी पर रंगोली क्यों है खास?

बसंत पंचमी पर रंगोली न केवल सजावट का हिस्सा होती है, बल्कि इसे शुभता, समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक भी माना जाता है। पीला रंग वसंत और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है, इसलिए इस दिन रंगोली में इसका खास महत्व होता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!