अधिक मास खत्म होने से पहले जरूर करें इन 5 दिव्य धामों के दर्शन, खुल जाएंगे सौभाग्य के द्वार

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 10:56 AM

5 sacred temples to visit before adhik maas ends

सनातन धर्म में अधिक मास को अध्यात्म और पुण्य कमाने का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस माह को पुरुषोत्तम मास या मलयमास भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस माह के दौरन किए गए दान, जप और तीर्थ यात्रा का बाकी दिनों के मुकाबले दो गुना फल मिलता है।

5 Sacred Temples to Visit Before Adhik Maas Ends : सनातन धर्म में अधिक मास को अध्यात्म और पुण्य कमाने का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस माह को पुरुषोत्तम मास या मलयमास भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस माह के दौरन किए गए दान, जप और तीर्थ यात्रा का बाकी दिनों के मुकाबले दो गुना फल मिलता है। अधिक मास की शुरुआत 17 मई 2026 से हुई थी और इसका 15 जून 2026 यानी के 2 दिनों में होने वाला है। कहा जाता है कि अधिक मास जैसे विशेष माह के खत्म होने से पहले कुछ तीर्थ स्थानों के दर्शन किए जाएं, तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं कि उन 5 दिव्य धामों के बारे में, जहां अधिक मास के समाप्त होने से पहले जाना बेहद फलदायी माना गया है। 

5 Sacred Temples to Visit Before Adhik Maas Ends

बद्रीनाथ धाम 
उत्तराखंड के अलकनंदा नदी के तट पर स्थित बद्रीनाथ धाम विष्णु जी का मुख्य निवास स्थान है। अधिक मास के समाप्त होने से पहले इस धाम के दर्शन करना किसी महायज्ञ के पुण्य के बराबर माना जाता है। मान्यता है कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने से मन की हर मुराद पूरी होती है ओर जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

5 Sacred Temples to Visit Before Adhik Maas Ends

जगन्नाथ मंदिर
जगन्नाथ मंदिर ओडिशा के पुरी में स्थित है। इस मंदिर को विष्णु जी के प्रमुख धामों में से एक माना जाता है। अधिक मास के दौरान इस मंदिर के दर्शन करना बहुत उत्तम माना गया है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस धाम के दर्शन करने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के सारे दुख दूर हो जाते हैं। 

5 Sacred Temples to Visit Before Adhik Maas Ends

श्री रंगनाथस्वामी
दक्षिण भारत के त्रिची में स्थित श्रीरंगम मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा क्रियाशील हिंदू मंदिर परिसर है, जो भगवान विष्णु के रंगनाथ स्वरूप को समर्पित है। शेषनाग की शय्या पर विराजमान भगवान विष्णु के इस रूप के दर्शन अगर अधिक मास में किए जाएं, तो कुंडली के बड़े से बड़े दोष शांत हो जाते हैं और अटके हुए काम तेजी से बनने लगते हैं।

5 Sacred Temples to Visit Before Adhik Maas Ends

वेंकटेश्वर मंदिर
तिरुमला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी या वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश में स्थित है। वेंकटेश्वर मंदिर विष्णु जी के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में एक माना जाता है। यह मान्यता है कि अधिक मासे के दौरान अगर वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन कर लिए जाएं तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलता है और शुभ फलों की प्राप्त होती है। 

5 Sacred Temples to Visit Before Adhik Maas Ends

पद्मनाभस्वामी मंदिर
पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित है। विष्णु जी का यह मंदिर अपनी भव्यता, प्राचीन वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर के दर्शन करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। 

5 Sacred Temples to Visit Before Adhik Maas Ends

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!