Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 May, 2026 07:45 AM

आज व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मेष राशि
आज व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
गुडलक उपाय- ईष्ट देव का स्मरण करें।
वृषभ राशि
किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
गुडलक उपाय- ओम नमो भगवते हनुमते नम: मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जो लोग नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बना रहे थे, उनका सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। किसी से मन की बात शेयर न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
गुडलक उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।
कर्क राशि
आज समाज सेवा कर रहे लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। युवा किसी से मन की बात शेयर न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
गुडलक उपाय- गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
सिंह राशि
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। किसी दोस्त के साथ मिलकर शुरू किए गए बिजनेस में लाभ होगा।
गुडलक उपाय- गाय को घास खिलाएं।
कन्या राशि
बिजनेस कर रहे लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है। जीवसाथी के साथ रिश्ते में अनबन रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
गुडलक उपाय- भगवान कार्तिकेय को फूलों की माला अर्पित करें।
तुला राशि
आज ऑफस के काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उन्हें अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
गुडलक उपाय- भोजन में से गाय, कौआ और कुत्ते लिए कुछ हिस्सा निकालें।
वृश्चिक राशि
आज परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। घर में विदशी मेहमानों के आने से चहल पहल बनी रहेगी।
गुडलक उपाय- रुपए को गिनने के लिए थूक का प्रयोग न करें।
धनु राशि
आज घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।
गुडलक उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
मकर राशि
आज ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
गुडलक उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें।
कुंभ राशि
आज साथी के साथ चल रही अनबन को सुलझाने के लिए परिवार वालों की मदद लेंगे। भाईयों के साथ चल रहे जमीन-जयदाद के मामले में सफलता मिलेगी।
गुडलक उपाय- पक्षियों को दाना-पानी डालें।
मीन राशि
आजपरिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
गुडलक उपाय- श्रीयंत्र की पूजा करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ