Edited By Sarita Thapa,Updated: 01 Jun, 2026 07:50 AM
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी अजनबी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी अजनबी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें।
आज का गुडलक: आज शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें, हर कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: लाल
वृष राशि
व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई बड़ी डील लेकर आ सकता है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
आज का गुडलक: सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं, मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि
कानूनी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज राहत मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर थोड़ा संयम रखें।
आज का गुडलक: ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें, बाधाएं दूर होंगी।
शुभ रंग: हरा
कर्क राशि
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। कुंवारे लोगों के लिए विवाह के सुंदर प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा के योग हैं।
आज का गुडलक: भगवान शिव को जल में अक्षत (साबुत चावल) मिलाकर चढ़ाएं।
शुभ रंग: सिल्वर/चमकदार सफेद
सिंह राशि
आज आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी में किया गया बिजनेस आज मुनाफा देगा।
आज का गुडलक: उगते सूर्य को अर्घ्य दें और शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: सुनहरा/पीला
कन्या राशि
घरेलू जीवन में खुशहाली रहेगी। कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। पिता या उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
आज का गुडलक: किसी जरूरतमंद को शक्कर या दूध का दान करें।
शुभ रंग: हल्का हरा
तुला राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
आज का गुडलक: शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं, दुर्घटनाओं से रक्षा होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों को साथियों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी और अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
आज का गुडलक: हनुमान जी के दर्शन करें और शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग: मैरून
धनु राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। घर के काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
आज का गुडलक: शिव जी को पीले फूल और चंदन अर्पित करें।
शुभ रंग: केसरिया
मकर राशि
काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
आज का गुडलक: शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।
शुभ रंग: आसमानी
कुंभ राशि
आज का भाग्य: वैवाहिक जीवन के लिए दिन बेहद खूबसूरत है, कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
आज का गुडलक: महामृत्युंजय मंत्र का स्मरण करें, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नीला
मीन राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। माता की सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।
आज का गुडलक: शिवलिंग पर गन्ने का रस या शहद चढ़ाएं, आर्थिक तंगी दूर होगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ