Aaj Ka Good Luck (12th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 07:43 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों बिजनेस में पैसा लगाने के लिए समय उत्तम नहीं है। लेन-देन के मामलों में लापरवाही भारी नुकसान करवा सकती है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मेष राशि वालों बिजनेस में पैसा लगाने के लिए समय उत्तम नहीं है। लेन-देन के मामलों में लापरवाही भारी नुकसान करवा सकती है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शारीरिक थकावट रहेगी।

गुडलक उपाय- घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। 

वृष राशि वालों प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज स्थगित रखें। बिजनेस संबंधी कोई भी योजना के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें। स्टूडेंट्स का मन व्यर्थ की गतिविधियों में लगा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या रहेगी।

गुडलक उपाय- सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। 

मिथुन राशि वालों की बात करें तो आज ऑफिस के कार्य ध्यानपूर्वक करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सामना होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं। शुगर से पीड़ित जातकों में सुधार देखने को मिलेगा।

गुडलक उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। पुराने किए निवेश से आपको धन लाभ हो सकता है। विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

गुडलक उपाय- शिव परिवार की पूजा करें। 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन धन प्राप्ति के संकेत लेकर आया है। जमीन जायदाद से जुड़े विवादों में आपको जीत हासिल हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम पर जा सकते हैं। 

गुडलक उपाय- लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। 

कन्या राशि वालों आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। घर से संबंधित किसी भी निर्णय को सोच समझकर लें। करियर में युवा वर्ग को किसी नए मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा। लंबे समय के बाद किसी खास मित्र से आपका मेल-मिलाप हो सकता है। 

गुडलक उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

तुला राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आप बखूबी निभाएंगे। युवा वर्ग अपने पेंडिंग कार्यों में फोकस बनाए तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में बिगड़ी स्थितियों को संभालने में कामयाब रहेंगे। पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

गुडलक उपाय- शनिदेव के मंदिर में जाकर सेवा करें।

वृश्चिक राशि वालों आज आपकी सभी जरूरतें पूरी होंगी। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव की वजह से खांसी-जुकाम की शिकायत रहेगी।

गुडलक उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

धनु राशि वालों जो लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो रिश्तों में मिठास आएगी। पुराने मित्रों से मिलकर मन आपका प्रसन्न रहेगा। सेहत भी आपकी अच्छी रहेगी।

गुडलक उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें।   

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है। संतान के बुरे व्यवहार से मन आपका उदास रह सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

गुडलक उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कुंभ राशि वालों आज आपको किसी परिजन की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। धन को सोच-समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। 

गुडलक उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आय के नए अवसर खोलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। युवाओं के जीवन में एक नया मोड़ आएगा। प्रेम विवाह के इच्छुक जातक जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

गुडलक उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!