Aaj Ka Good Luck (14th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 05:30 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों आज उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अचानक पुराने से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मेष राशि वालों आज उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अचानक पुराने से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। बच्चे खेलते समय ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी।

गुडलक उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

वृष राशि वालों आज  किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करनी पड़ सकती है।  पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। बदन दर्द और बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है।

गुडलक उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

मिथुन राशि वालों आज आपको दिनभर कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी। सोशल वर्क में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी करीबी रिश्तेदार से अनबन होने के भी योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

गुडलक उपाय- शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों का तेल अर्पित करें। 

कर्क राशि वालों आज बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है।  पार्टनर के साथ अपनी हर बात को शेयर करें। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

गुडलक उपाय- हनुमान जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। 

सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करें। मानसिक तनाव दूर होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

गुडलक उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं।  

कन्या राशि वालों आज संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी तरह हल हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो सिर दर्द हो सकता है।

गुडलक उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 
 
तुला राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुकाबले कम नतीजे मिलेंगे। निजी लाइफ में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना सोचे समझे कोई भी  प्रॉमिस न करें। बदलते मौसम के कारण बीमारियां परेशान कर सकती है।  

गुडलक उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों से लाभ मिलने के योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

गुडलक उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें। 

धनु राशि वालों आज भाग्य आपका साथ देगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। शाम को घर में मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मधूर होंगे। बाहरी खान-पान से परहेज करें।

गुडलक उपाय- शिव परिवार की पूजा करें। 

मकर राशि वालों  किसी भी काम को करने से पहले विचार कर लें। इनकम के सोर्स अभी कमजोर रहेंगे। लेकिन नौकरी में बदलाव हो सकता है। दिनभर काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। बाहर जाने से पहले भगवान के सामने दीपक जला कर जाएं।

गुडलक उपाय- गाय को घास खिलाएं।

कुंभ राशि वालों आज आपको किसी जरुरी काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को  पुरानी जमीन को बेचने से उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
 
गुडलक उपाय- भगवान कार्तिकेय को फूलों की माला अर्पित करें।

मीन राशि वालों आज आपको लेनदेन में ध्यान रखने की ज़रूरत है। प्रोफेशनल डील करने के लिए समय अनुचित है। आपको बिजनेस में कोई बढ़िया मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। बाहर का खाना खाने से बचें।

गुडलक उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!