Aaj Ka Good Luck (24th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 08:05 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की आय बढ़ सकती है। विदेश जाने के इच्छुक छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

मेष राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की आय बढ़ सकती है। विदेश जाने के इच्छुक छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

उपाय- पार्टनर को गुलाबी वस्तुएं गिफ्ट में दें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी सुखद रहेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ आ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

उपाय- सुहागन स्त्री का दर्शन करें।

मिथुन राशि वालों आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नजदीकी परिजन से कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैर में चोट लग सकती है।

उपाय- टूटे-फूटे बर्तनों में खाना न खाएं। 

कर्क राशि वाले आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को सीनियर्स का मार्गदर्शन मिल सकता है। सरकारी नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। कोई खास मित्र आज आपके घर आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय- गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। जिस भी काम को करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। युवाओं के तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आज आपकी कोई गलतफहमी दूर हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

उपाय- भोजन में से गाय, कौआ और कुत्ते लिए कुछ हिस्सा निकालें।

कन्या राशि वाले व्यापारी आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। आर्थिक लेन देन अभी स्थगित रखें। इस राशि की महिलाओं को कोई मन पसंदीदा उपहार मिल सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए छात्रों का विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय- बैंक में रुपए जमा करवाते समय लक्ष्मी माता का ध्यान करें।

तुला राशि वालों आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। युवा वर्ग को सुख-साधन का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से चल रहा वाद-विवाद दूर होगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में इत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि वालों कारोबार के लिहाज आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अटके कामों में गति आएगी। काफी समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों को बुरी संगति से दूर रखें। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय- मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करें।

धनु राशि वाले नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। काम की व्यस्तता रहेगी। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। सेहत आपकी बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

उपाय- रसीले फलों का सेवन करें।

मकर राशि वालों व्यावसायिक मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। युवा वर्ग अपने काम पर फोकस करें, अन्यथा शुभ मौका आपके हाथ से निकल सकता है। सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय- मंदिर में अगरबत्ती और फूल चढ़ाएं।

कुंभ राशि वालों आज दिन की शुरूआत शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होने की संभावना है। प्रेम संबंधों को परिवार की अनुमति मिल सकती है। स्टूडेंट्स का दिन अच्छा बीतेगा। किसी खास परिजन पर डिनर पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- किसी का अपमान न करें।

मीन राशि वालों आज आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी पेपर वर्क अभी के लिए स्थगित रखें। युवाओं को अच्छी जॉब का ऑफर आ सकता है। स्टूडेंट्स का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। सिर दर्द की समस्या रह सकती है।

उपाय- तुलसी की नित्य आराधना करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!