Aaj Ka Good Luck ( 6th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 07:46 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों के बिक्री में बढ़ोतरी होगी। युवाओं के उन्नति के मार्ग खुलेंगे। छात्रों का Seniors के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों के बिक्री में बढ़ोतरी होगी। युवाओं के उन्नति के मार्ग खुलेंगे। छात्रों का Seniors के साथ वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- शिव मंदिर में जाकर सेवा करें। 

वृष राशि वालों करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुकून के पल व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय- मां पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें। 

मिथुन राशि वाली महिलाएं आज मनपसंद चीजों की शॉपिंग कर सकती है। शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रहेगा। आंखों से जुड़ा कोई रोग तंग कर सकता है।

उपाय- विष्णु जी के नामों का जाप करें। 

कर्क राशि वालों आज आपका मन उलझनों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस की कड़वी बातें सुननी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन आपका खुशहाली भरा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

उपाय- माता-पिता की सेवा करें।

सिंह राशि वालों आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान अवश्य दें। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। शाम को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं। 

कन्या राशि वालों आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा। अविवाहितों को कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। जीवन साथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। जरूरी कार्यों के प्रति लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है।

उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।

तुला राशि वालों करियर के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला  प्रभाव देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है। इस राशि की महिलाएं आज दिन भर काम में व्यस्त रहेंगी। बड़े बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखें।

उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें। 

वृश्चिक राशि वालों आज किसी पुराने मित्र से आपकी बहस हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके शब्द किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय- शनिदेव को सरसों  का तेल चढ़ाएं।

धनु राशि वालों आज का दिन शानदार रहेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पति पत्नी के आपसी भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। काम की अधिकता के कारण थकावट और सिर दर्द हो सकता है।

उपाय- पक्षियों का दान डालें। 

मकर राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा।. काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रह सकता है। बच्चे आज खूब मौज मस्ती करेंगे। शाम तक आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके शांतिदायक रहेगा।ऑफिस में अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में बड़ों से प्यार मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, पेट खराब होने के योग हैं।

उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

मीन राशि वालों आज आप काफी रिलेक्स फील करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ कम रहेगा। अधिकारी वर्ग के साथ हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। लंबे समय के बाद किसी खास परिजन से मुलाकात हो सकती है।

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!