Aaj Ka Good Luck ( 8th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 08:15 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। सरकारी कामों में व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी में लिए फैसलों को बदलना पड़ सकता है।

मेष राशि वालों फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। सरकारी कामों में व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी में लिए फैसलों को बदलना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याएं कम होंगी। बच्चे व्यर्थ के कामों में अपना समय नष्ट न करें। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें। 

वृष राशि वालों निवेश संबंधी कार्यों में गति आएगी। आने वाले समय में आपको बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनेगा।

उपाय- लक्ष्मी जी की पूजा करें। 

मिथुन राशि वालों दिन की शुरुआत में व्यवसाय संबंधी कुछ परेशानियां सामने आएंगी। लेकिन शाम तक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। काम संबंधी हर फैसला समझदारी से लें। प्रेम संबंधों में किसी नए की एंट्री हो सकती है। सेहत आपकी बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

उपाय- पूजा घर को हमेशा स्वच्छ रखें। 

कर्क राशि वालों आपकी लापरवाही के कारण सरकारी काम बनते बनते बिगड़ सकता है। व्यवसाय संबंधी कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। पति-पत्नी एक दूसरे के लिए समय अवश्य निकालें, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

उपाय- रात को रसोई साफ करके ही सोएं।

सिंह राशि वालों आज आपको कई नई बातों को सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। किसी निकट परिजन से आपकी मुलाकात सकारात्मक रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। सेहत की बात करें तो पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय- रोजाना सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि वालों आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार निवेश आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। संतान का भविष्य संबंधी कोई काम संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
 
उपाय- घर में नियमित रूप से दीपक जलाएं। 

तुला राशि वालों आज आप खुद को  सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करेंगे। आपके अटके कामों में गति आएगी। परिवार के साथ बीता समय आपको बहुत शांति और संतुष्टि देगा। परिवार पर धन भी खर्च होगा। नए लोगों से मित्रता होगी।

उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बड़े आर्डर मिलने की संभावना है। रोजगार के अवसर तलाश कर रहें लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय- माता सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पित करें।

धनु राशि वालों आज आपका कोई मित्र आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में भी दुश्मन आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं, सतर्क रहें। दोस्तों की बातों में आने की बजाय खुद पर यकीन करेंगे तो लाभ होगा। 

उपाय- जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करें।

मकर राशि वालों अगर नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहें हैं तो आज से ही शुरू करें, सफलता कदम चूमेगी। घर पर मेहमान आ सकते हैं जो खुशखबरी लेकर घर में दस्तक देंगे। कांच के बर्तनों का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक करें, चोट लग सकती है।

उपाय- भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें।

कुंभ राशि वालों आज आपको परिवार व समाज दोनों से सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में परेशान हो सकते हैं। दफ्तर में आप जो भी कुछ करेंगे, उस पर आपके वरिष्ठ अधिकारियों की निगाह लगातार लगी रहेगी। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

उपाय- "ॐ नमो नारायणाय" मंत्र का जप करें।

मीन राशि वालों आपको कारोबार में धन लाभ होगा। ससुराल पक्ष के साथ मेलजोल बढ़ेगा। बहन के साथ काफी समय से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे। आपका जीवनसाथी आपकी किसी इच्छा को पूरा कर सकता है। डी हाईड्रेशन की समस्या महसूस करेंगे।

उपाय- भगवान कुबेर की पूजा में पीले पुष्प और धूप अर्पित करें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!