Aaj Ka Good Luck ( 30th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 08:14 AM

aaj ka good luck

मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपको काम की प्रशंसा करेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपको काम की प्रशंसा करेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

उपाय-  हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृष राशि के जातकों के लिए  आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करने की आवकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। 

उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

मिथुन राशि के जातक किसी से भी पैसे का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। 

उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर बातचीत कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर मन चिड़चिड़ा रहेगा। दोस्तों की मजाक में कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। 

उपाय- शिव जी के मंदिर जाकर सेवा करें। 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। 

उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें। 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। 

उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

उपाय- माता लक्ष्मी और श्री हरि की पूजा करें। 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। जो लोग पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

उपाय- गरीबों या जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। 

उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में सकते हैं। 

उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें। 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। जमीन-जायदाद को लेकर चल रहा भाईयों से विवाद समाप्त हो सकता है। सुसारल पक्ष से धन लाभ होने की  संभावना है। 

उपाय- पक्षियों का दाना डालें। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!