Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 Aug, 2026 05:30 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। तनाव महसूस कर सकते हैं।
गुडलक उपाय: बहते जल में थोड़ा सा गुड़ प्रवाहित करें या हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात पर वाद विवाद हो सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से उत्सव का माहौल बना रहेगा। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
गुडलक उपाय: छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई या फल दान करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पहले से बनाई योजनाएं पूरी हो सकती है। ज़मीन से जुड़े मामले में घर के बड़ों से सलाह अवश्य लें। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
गुडलक उपाय: पक्षियों के लिए हरा चारा या बाजरा रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
गुडलक उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। आज कार्यक्षेत्र में किसी से भी बहस न करें नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
गुडलक उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें और 'ॐ सूर्याय नमः' का जाप करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। युवाओं को करियर के प्रति शुभ सूचना मिल सकती है। खेल से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। कारोबार में थोड़ी मेहनत में ही अच्छा मुनाफा मिलने के योग है। पेट खराब हो सकता है, बाहर का न खाएं।
गुडलक उपाय: गणेश जी को दुर्वा और मोदक अर्पित करें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बिज़नेस से जुड़े कामों में भाई से मदद ले सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से मज़बूत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
गुडलक उपाय: मंदिर में कपूर जलाएं और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छात्र जितनी मेहनत करेंगे उनके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रमोशन मिलने से योग है। दोस्तो के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज सिर दर्द हो सकता है।
गुडलक उपाय: लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। अगर नौकरी बदलने का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल है। विरोधी आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
गुडलक उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज किसी के भी मामले में दखल देने से बचें। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी वरिष्ठ से मिल सकते हैं। व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।
गुडलक उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में साझेदारी सोच समझ कर ही करें। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे है तो उसके लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोग आज अपनी वाणी पर नियंत्रण बना कर रखें। हल्का बुखार हो सकता है, ध्यान रखें।
गुडलक उपाय: काले तिल का दान करें या शनिदेव का ध्यान करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई के लिए ये समय छात्रों के लिए बेहतर है। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होने के योग है। सेहत सही रहेगी।
गुडलक उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या केले के पौधे में जल चढ़ाएं।