आपका राशिफल- 8 सितंबर, 2025

Edited By Updated: 08 Sep, 2025 07:16 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। युवा कोई नया काम शुरू करने का सोच सकते हैं, परिवार का सहयोग मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। युवा कोई नया काम शुरू करने का सोच सकते हैं, परिवार का सहयोग मिलेगा। धन से जुड़े नए अवसर प्राप्त हो सकता है सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। अचानक से किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। पहले से किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। संतान आज ज्यादातर समय खेल कूद में व्यतीत कर सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी मीटिंग के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज पैसों के निवेश से पहले किसी परिजन से सलाह लेना आपके लिए सही साबित हो सकता है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापारी धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। राजनीति के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यापारियों के काम को नई पहचान मिल सकती है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। दोस्तों के साथ चल रहे  पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज हर काम में संयम बना कर रखें। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। प्रेमी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। बाहर के खाने से परहेज़ रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र  में  सहकर्मी आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। अपनी निजी बातें किसी से भी न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रुरत है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में जल्दबाज़ी न करें। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापारी अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। पैसों का निवेश सोच समझ कर करें। सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को अपना पसंद का काम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!