Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Mar, 2026 03:22 PM

Akshaya Tritiya Gold Muhurat 2026 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत पावन और सौभाग्यशाली माना जाता है। अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए दान, पुण्य और निवेश का फल अनंत काल तक बना रहता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Akshaya Tritiya Gold Muhurat 2026 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत पावन और सौभाग्यशाली माना जाता है। अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए दान, पुण्य और निवेश का फल अनंत काल तक बना रहता है। साल 2026 में यह पर्व कई शुभ योगों के साथ आ रहा है, जो इसे खरीदारी और लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष बना रहा है।
अक्षय तृतीया तिथि और शुभ मुहूर्त 2026
पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। साल 2026 में इसकी सही तारीख और समय इस प्रकार हैं:
तारीख: 19 अप्रैल 2026, रविवार
तृतीया तिथि प्रारंभ: 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:49 बजे से
तृतीया तिथि समाप्त: 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 बजे तक
चूंकि 19 अप्रैल को तिथि सुबह शुरू होकर अगले दिन के सूर्योदय तक व्याप्त है, इसलिए मुख्य पर्व और पूजन रविवार, 19 अप्रैल को ही मनाया जाएगा।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
19 अप्रैल सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक।
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
19 अप्रैल 2026 की सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल 2026 की सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक।
दूसरा शुभ मुहूर्त
20 अप्रैल 2026- सुबह 5.51 मिनट से लेकर 7 बजकर 27 मिनट तक।
