Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 Mar, 2026 07:55 AM

यरूशलम (प.स.): यरूशलम में स्थित अल-अक्सा मस्जिद परिसर को दशकों के बाद पहली बार ईद की नमाज के लिए दशकों में पहली बार बंद किया गया है। इससे पहले 1967 में पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान मस्जिद पूरी तरह बंद की गई थी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
यरूशलम (प.स.): यरूशलम में स्थित अल-अक्सा मस्जिद परिसर को दशकों के बाद पहली बार ईद की नमाज के लिए दशकों में पहली बार बंद किया गया है। इससे पहले 1967 में पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान मस्जिद पूरी तरह बंद की गई थी।
युद्ध के दौरान इसराईल ने पूर्वी यरूशलम और पुराने शहर पर कब्जा कर लिया था। यह मस्जिद एक पहाड़ी परिसर में स्थित है, जो मुसलमानों और यहूदियों दोनों के लिए बहुत अहमियत रखती है। इस जगह पर दावे को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है। इसे लेकर इतिहास में कई बार इसराईलियों और फिलिस्तीनियों के बीच टकराव हो चुका है।
ईरान युद्ध के दौरान सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसराईल ने पुराने शहर के सभी धर्मों के उपासकों के लिए पवित्र स्थलों को बंद कर रखा है, हालांकि इन प्रतिबंधों का सबसे अधिक प्रभाव मुसलमानों पर पड़ा है, क्योंकि हर शुक्रवार को हजारों मुसलमान अल-अक्सा में नमाज अदा करने के लिए आते हैं।