Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सी.ए.पी.एफ .की 180 कंपनियां तैनात

Edited By Updated: 27 Jun, 2025 07:27 AM

amarnath yatra 2025

जम्मू: जम्मू में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सी.ए.पी.एफ.) की कुल 180 कंपनियां तैनात की गई हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में 30 अधिक हैं। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.पी.) भीम सेन टूटी ने...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू: जम्मू में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सी.ए.पी.एफ.) की कुल 180 कंपनियां तैनात की गई हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में 30 अधिक हैं। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.पी.) भीम सेन टूटी ने प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित तीर्थयात्रा का आश्वासन दिया, लेकिन उनसे अपील की है कि यदि वे जम्मू से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो वे स्वतंत्र रूप से यात्रा करने के बजाय आधिकारिक जत्थे में यात्रा करें। 

वार्षिक यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के लिए रवाना होगा। आईजीपी ने कहा, ‘हर (अमरनाथ) तीर्थयात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्क है। जम्मू क्षेत्र में 5 जिले (जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रामबन) एक सर्किट बनाते हैं, जिसके माध्यम से यात्रा गुजरती है।’


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!