Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Jul, 2025 07:33 AM

जम्मू (सतीश): श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की जम्मू पहुंचने की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके चलते मंदिरों का शहर जम्मू भोले बाबा के रंग में रंगता जा रहा है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जम्मू (सतीश): श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की जम्मू पहुंचने की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके चलते मंदिरों का शहर जम्मू भोले बाबा के रंग में रंगता जा रहा है।
शनिवार को जम्मू से 11वां जत्था बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच पहलगाम व बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। आज के जत्थे में 6639 तीर्थयात्री शामिल थे जिसमें बालटाल के लिए 2,337 और पहलगाम के लिए 4,302 तीर्थयात्री थे। आज बालटाल के जत्थे में 1612 पुरुष, 664 महिलाएं, 20 बच्चे, 30 साधु और 11 साध्वियां शामिल थीं।
वहीं पहलगाम के जत्थे में 3343 पुरुष, 798 महिलाएं, 21 बच्चे, 114 साधु और 26 साध्वियां शामिल थीं। बालटाल के जत्थे में 116 और पहलगाम के जत्थे में 159 वाहन शामिल रहे, जो शाम को पहलगाम और बालटाल बेस कैंप पहुंच गए।
मौके पर पंजीकरण के लिए काऊंटरों पर भारी भीड़ जुट रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु अपना पंजीकरण कराकर दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रीनगर के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को भोजन की कोई परेशानी न हो, इसके लिए लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक लंगरों की व्यवस्था है।
अब तक 1,82,746 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।