आज का राशिफल 30 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 06:36 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रूप से शुभ एवं मंगलकारी

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रूप से शुभ एवं मंगलकारी रहने वाला रहेगा। सकारात्मक सोच और परोपकार की भावना आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगी। दूसरों की सहायता करने अथवा सामाजिक कार्यों में सहभागिता से सम्मान प्राप्त होने के साथ-साथ नए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यावसायिक क्षेत्र में दिन की शुरुआत कुछ असमंजस या अनिश्चितता के साथ होगी, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा लाभ के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां या आय बढ़ाने के अवसर सामने आ सकते हैं, जिन का उचित लाभ उठाया जा सकता है।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में घर के बड़े-बुजुर्गों का अनुभव और मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उनके साथ समय बिताने और उनकी सलाह को महत्व देने से कई उलझनों का समाधान मिल सकता है। भाई-बहनों या निकट संबंधियों के साथ आर्थिक मामलों अथवा आपसी लेन-देन को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम और स्पष्टता बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको अपने आवश्यक और महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना होगा। इसके बाद कुछ बाधाएं, विलंब या अनपेक्षित परिस्थितियां सामने आएंगी, जिससे कार्यों की गति प्रभावित हो सकती है। सकारात्मक सोच और आशावादी दृष्टिकोण से अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा तथा मन प्रसन्न एवं शांत रहेगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी और किसी मांगलिक अथवा पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके कारण दिनचर्या में कुछ परिवर्तन करना पड़ेगा लेकिन यह बदलाव सुखद अनुभव लेकर आएगा। नए लोगों से संपर्क भी भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन सामान्य से कुछ अधिक चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक रूप से एकाग्रता बनाए रखना कठिन होगा, जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित उत्साह और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। किसी बड़े निर्णय या अधिक परिश्रम वाले कार्य को आरंभ करने से पहले परिस्थितियों का शांत मन से आकलन करना बेहतर रहेगा।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि मानसिक तनाव या अत्यधिक व्यस्तता के कारण कुछ समय के लिए सिरदर्द अथवा चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। पर्याप्त विश्राम, संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक सोच बनाए रखने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज दिनचर्या व्यस्त रहने के बावजूद लापरवाही या टालमटोल की प्रवृत्ति कार्यों में देरी का कारण बन सकती है। कई बार सही सलाह देने वाले लोगों की बात अनदेखी होगी, जबकि आकर्षक लेकिन गलत सुझाव अधिक प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे में धैर्य और विवेक बनाए रखना आवश्यक होगा।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में योजनाओं के अनुरूप प्रगति करने में कुछ बाधाएं सामने आएगी। जिस कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे, उसमें किसी न किसी कारण से रुकावट आने की संभावना रहेगी। साथ ही कुछ लोग भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं या गलत सलाह देकर आपका ध्यान लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करेंगे । इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें और केवल विश्वसनीय लोगों की सलाह पर ही भरोसा करें।
उपाय- भाइयों का ध्यान रखें और उनके साथ अच्छे संबंध रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!