April 2023 Monthly rashifal Libra: अप्रैल महीने में तुला राशि वालों के कारोबार में होगी वृद्धि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Mar, 2023 07:56 AM

आज बात करेंगे कि तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा। केतु आपकी कुंडली में आपको 30 अक्टूबर तक परेशान कर सकते हैं।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2023 Monthly rashifal Libra: आज बात करेंगे कि तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा। केतु आपकी कुंडली में आपको 30 अक्टूबर तक परेशान कर सकते हैं। केतु चंद्रमा के ऊपर से गोचर में हैं। ये शुभ गोचर नहीं है। शनि पंचम में हैं। ये भी शुभ गोचर में नहीं हैं। सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये शुभ गोचर में हैं। गुरु छठे भाव में हैं सूर्य के साथ। ये शुभ गोचर में नहीं है। बुध, शुक्र और राहु सप्तम में हैं। मंगल नौवें भाव में हैं। 6 अप्रैल को शुक्र चले जाएंगे अष्टम भाव में। शुक्र आपकी कुंडली में लग्न के मालिक हैं। सूर्य शुभ गोचर में चल रहे हैं, 14 अप्रैल को सूर्य सप्तम में चले जाएंगे और अशुभ गोचर में आ जाएंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Economic condition of Libra तुला राशि की आर्थिक स्थिति: कर्म भाव के स्वामी चंद्रमा बनते हैं। कर्म भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है जो 22 अप्रैल तक रहेगी। जब तक गुरु की दृष्टि दशम भाव के ऊपर रहती है। दशम का ट्राइंगल जब गुरु सक्रिय करते हैं तो चीजें काम के लिहाज से अच्छी रहती हैं। कारोबार के लिहाज से भी काम बढ़िया रहेगा। आपकी कुंडली में सूर्य शुभ गोचर में चल रहे हैं। दशा भी सूर्य की चल रही है तो आय को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Health Status of Libra तुला राशि की स्वास्थ्य स्थिति: हेल्थ के भाव में सूर्य शुभ गोचर में हैं। गुरु वहां पर भी विराजमान हैं। इसका मतलब खानपान पर ध्यान रखें। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। छोटी सी बीमारी बड़ी बन सकती है। किसी को पैसा न दें।

Relationship Status of Libra तुला राशि के रिश्ते की स्थिति: रिलेशनशिप भाव के स्वामी आपकी कुडंली में मंगल बनते हैं। सप्तम भाव में राहु पड़े हैं शनि की दृष्टि पड़ रही है और केतु ऊपर से देख रहे हैं। केतु झगड़ा करवाते हैं। यदि आपका पार्टनर के साथ कोई मतभेद चल रहा है तो स्थिति ज्यादा खतरनाक हो जाएगी। हो सकता है झगड़ा सेपरेशन में बदल जाए। धैर्य से काम लें। सूर्य जब सप्तम के ऊपर आएंगे तो लग्न को देखेंगे। सिंगल के लिए समय अच्छा आ जाएगा। सप्तम भाव में जब गुरु आएंगे तो सप्तम भाव को एक्टिवेट करेंगे। सिंगल लोगों के लिए शादी के योग बनेंगे। शनि पंचम में हैं। पंचम भाव प्रेम का भाव होता है।
 
यदि आप स्टूडेंट्स है तो आपके लिए चीजें बेहतर हो जाएंगी। जब चंद्रमा की दृष्टि गुरु पर पड़ेगी। आप ज्यादा फोकस के साथ पढ़ाई करेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!