11 अद्भुत खगोलीय घटनाएं दिखेंगी इस साल, ओरा हंटरों के लिए होगा खास

Edited By Updated: 18 Feb, 2025 07:46 AM

astronomical events in 2025

इस वर्ष कम से कम 11 अद्भुत खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। इसलिए यह वर्ष खगोलविदों के लिए महत्वपूर्ण है। इनमें से एक उल्का बारिश को देखने के लिए तो नॉर्वे में क्रूज की बुकिंग कराई जा रही है। यह साल ओरा हंटरों के लिए भी खास रहने वाला है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (विशेष) : इस वर्ष कम से कम 11 अद्भुत खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। इसलिए यह वर्ष खगोलविदों के लिए महत्वपूर्ण है। इनमें से एक उल्का बारिश को देखने के लिए तो नॉर्वे में क्रूज की बुकिंग कराई जा रही है। यह साल ओरा हंटरों के लिए भी खास रहने वाला है।

25 फरवरी को ग्रहों की परेड
इसी महीने आप एक कतार में ग्रहों को सबसे चमकदार रूप में देख सकते हैं। ग्रहों की यह परेड भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण दोनों ओर देखी जा सकती है। 25 फरवरी को गोधूली के समय पश्चिमी क्षितिज पर नीचे की ओर चमकदार बुध दिखाई देगा और यह 8 मार्च तक धीरे-धीरे इसी दिशा में ऊपर आता जाएगा। इसी के पास आप शनिग्रह को दूरबीन की मदद से देख सकते हैं, जबकि इनमें सबसे ऊपर बड़ा और चमकदार आपको शुक्र दिखाई देगा। जब रात अंधरी होगी तो आप अपने सिर के ठीक ऊपर बृहस्पति को देखसकते हैं।

 14 मार्च को चंद्रग्रहण
इस साल का पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च को दिखेगा। मगर यह सिर्फ अमरीका, पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में ही दिखाई देगा। चांद गहरा लाल और भूरा भी नजर आ सकता है।

 29 मार्च आंशिक सूर्यग्रहण
उत्तर पश्चिमी देशों में इस साल 29 मार्च को आंशिक सूर्य ग्रहण भी दिखाई देगा। जिन देशों में यह दिखाई देगा उनमें अमरीका, कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, पश्चिमी यूरोप और स्कैन्डिनाविया शामिल हैं। कनाडा में सबसे अच्छा दृश्य होगा, जहां सूर्य 90 फीसद ढका नजर आएगा।

12-18 अप्रैल ग्रहगुच्छ
इस साल अप्रैल में पूरे सप्ताह 12 से 18 अप्रैल को धरती पर हर जगह से आकाश में गृहगुच्छ दिखाई देगा। सूर्योदय से ठीक पहले पूर्वी क्षितिज पर तीन ग्रह बुध, शुक्र और शनि को एक साथ देखा जा सकता है।

3-5 मई को उल्का बारिश
हैली पुच्छल तारे से जुड़ी ईटीए एक्वारिड्स उल्का बारिश देखने को इस साल मिलेगी। 3 से 5 मई के बीच प्रति घंटे 50 उल्का गिरते हुए दिखाई देंगे। अमरीकीन मिट्योर सोसाइटी इसे देखने वालों के लिए उपयोगी जानकारियां जारी करेगी।

12 अगस्त को शुक्र-बृहस्पति साथ
हमारे आकाश के दो सबसे चमकीले ग्रह शुक्र और बृहस्पति 12 अगस्त को रात्रि आकाश में एक साथ दिखेंगे। भौर के समय पूर्वी आकाश में इन दोनों को एक डिग्री के अंतर पर देखा जा सकता है।

 सितम्बर से सूर्य ओरा के रंग
इस साल सितम्बर से ओर हंटर्स के लिए खास समय शुरू हो जाएगा। यह ध्रुवों के पास खास सौर गतिविधियों से बनेगा। सितम्बर से अगले साल मार्च तक बादलों से घिरे आकाश में ओरा के रंगीन नजारे नजर आएंगे।

7 सितम्बर को चंद्रग्रहण
इस साल का पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितम्बर को लगेगा। यह केवल पूर्वी अफ्रीका, एशिया के अधिकांश हिस्सों और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

19 सितम्बर को शुक्र के आगे चांद
एक खूबसूरत नजारा आकाश में 19 सितम्बर को होगा, जब चांद और शुक्र बेहद नजदीक दिखाई देंगे। कनाडा और अलास्का में तो चंद्रमा को शुक्र के आगे से गुजरते हुए भी देखा जा सकेगा।

21 सितम्बर को आंशिक सूर्य ग्रहण
इस साल का एक और आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितम्बर को होगा। न्यूजीलैंड में सूर्य 70 फीसद ढका नजर आएगा, हालांकि अंटार्क्टिका में यह 85 फीसद ढका रहेगा।

13-14 दिसम्बर को जेमिनिड उल्कापात
साल के अंतिम महीने में जेमिनिड उल्कापात का खूबसूरत नजारा दिखेगा। 13-14 दिसम्बर को 100 उल्का से ज्यादा हर घंटे में उल्कापात होगा।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!