Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 Jul, 2026 04:21 PM
मेष- मेष राशषि के जातकों के लिए यह माह खास रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। यह माह इस राशि के छात्रों के लिए बहुत खास रहने वाला है।
मेष- मेष राशषि के जातकों के लिए यह माह खास रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। यह माह इस राशि के छात्रों के लिए बहुत खास रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो माह के अंत तक शादी के बंध में बंध सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
वृष- वृष राशि के जातकों के लिए यह मंथ मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कहीं हुई कोई बात बुरी लग सकती है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सककारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम लाने के लिए थोड़ी और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह मंथ सामान्य रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग पैसे के मामले पर किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग हनीमून के लिए विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत के लिहाज से यह माह अच्छा रहेगा।
उपाय- विष्णु जी के नामों का जप करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना खुशनुमा रहने वाला है। घर में विदेशी मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य के बारे में कुछ विशेष चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है, सावधान रहें।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह माह सावधानी बरते बाला है। इस राशि के युवा किसी अनजबी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस माह की शुरुआत में थोड़ा संघर्ष रह सकता है, लेकिन सप्ताह का उत्तरार्ध आपके पक्ष में रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस के कामों को पूरा करने के लिए
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
धनु- इस मंथ वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है। शेयर मार्केट या सट्टेबाजी से दूर रहें, नुकसान हो सकता है। मन को शांत रखने के लिए माह के मध्य में परिवार के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- जरुरतमंद को दान-दक्षिणा दें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3
मकर- करियर के लिहाज से यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी से किए हुए वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।
उपाय- मंदिर में अगरबत्ती और फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी जॉब की तलाश में थे, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की मदद कर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे।
उपाय- मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। इस राशि के सिंगल लोगों के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।
बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय- शिव जी के मंदिर जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ