Edited By Sarita Thapa,Updated: 18 Apr, 2026 08:48 AM

अयोध्या राम मंदिर परिसर में 29 अप्रैल को एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दिन योगी अयोध्या दौरा करेंगे, जिसको लेकर राम नगरी में तैयारियां और उत्साह दोनों ही चरम पर हैं।
Ayodhya Shri Ram Mandir news : अयोध्या राम मंदिर परिसर में 29 अप्रैल को एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दिन योगी अयोध्या दौरा करेंगे, जिसको लेकर राम नगरी में तैयारियां और उत्साह दोनों ही चरम पर हैं। राम मंदिर परिसर के परकोटे के उत्तरी-पूर्वी कोने पर एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया गया है। 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ धर्म ध्वजा फहराएंगे।
ये भी पढ़े- Shri Kashi Vishwanath Mandir news : काशी विश्वनाथ धाम में फव्वारों की फुहार, अब बाबा को लगेगा शीतल भोग
अन्य मंदिरों पर भी होगा ध्वजारोहण
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस उत्सव को बहुत ही धूम-धाम से मनाने का फैसला किया है। राम मंदिर परिसर में तीन मंदिरों में अभी तक कोई ध्वजा नहीं फहराया गया है। इस आयोजन के लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। साध्वी ऋतंभरा और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी परिसर के अन्य पूरक मंदिरों पर ध्वजारोहण करेंगे।
सुरक्षा और व्यवस्था का होगा पुख्ता इंतजाम
इस आयोजन को में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी कमर कस ली है। इस साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लेकर जैसे- ठंडे पानी, छाया और सुगम दर्शन का खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। साथ ही इस आयोजन में ड्रोन और सीसीटीवी से खास निगरानी भी रखी जाएगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ