Bada Mangal 2026 5th Upay : हनुमान जी की कृपा चाहिए तो पांचवें बड़े मंगल पर जरूर करें ये काम

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 01:21 PM

bada mangal 2026 5th upay

हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का पर्व बहुत खास और शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल कहा जाता है। सनातन धर्म में बड़ा मंगल का विशेष महत्व है क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता है।

Bada Mangal 2026 5th Upay : हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का पर्व बहुत खास और शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल कहा जाता है। सनातन धर्म में बड़ा मंगल का विशेष महत्व है क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती है और मन की हर मनेकामना पूरी होती है। इस दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं पांचवें बड़े मंगल पर कौन से उपाय करने चाहिए। 

Bada Mangal 2026 5th Upay

पांचवें बड़े मंगल के 5 महाउपाय 

चमेली के तेल और सिंदूर का चोला
पांचवें बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें चमकीला सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। यदि आप पुरुष हैं, तो हनुमान जी की प्रतिमा पर अपने हाथों से चोला चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली के सभी ग्रह दोष शांत होते हैं और दुर्घटनाओं से रक्षा होती है।

पीपल के पत्तों की माला का उपाय
अगर आपके काम व्यापार या नौकरी में रुकावटें आ रही हैं, तो इस दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के 11 साबुत पत्ते तोड़ लें। इन्हें साफ पानी से धोकर चंदन या कुमकुम से हर पत्ते पर 'श्री राम' लिखें। इन पत्तों की एक माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें। ध्यान रहे, यह उपाय बेहद गुप्त तरीके से करें।

Bada Mangal 2026 5th Upay

बूंदी का प्रसाद और भंडारा
बड़े मंगल पर दान का अनंत फल मिलता है। इस पांचवें मंगलवार को संकटमोचन को बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं। इसके बाद इस प्रसाद को छोटे बच्चों और जरूरतमंदों में बांट दें। यदि संभव हो, तो राहगीरों के लिए ठंडे पानी, शरबत या भोजन की व्यवस्था करें।

पांच मुखी दीपक और हनुमान चालीसा का पाठ
शाम के समय घर के मंदिर में या हनुमान मंदिर जाकर मिट्टी का एक पांच मुखी दीपक जलाएं। इसमें सरसों का तेल या गाय का घी डालें। इसके बाद वहीं बैठकर शांत मन से 5 बार हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें। यह उपाय घर से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा और भूत-प्रेत बाधा को दूर रखता है।

Bada Mangal 2026 5th Upay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!