Badrinath Dham news: बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी दरकी, 10,000 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे

Edited By Updated: 30 Jun, 2023 07:28 AM

badrinath dham

चमोली (वार्ता): उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। गुरुवार सुबह बद्रीनाथ हाईवे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

चमोली (वार्ता): उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। गुरुवार सुबह बद्रीनाथ हाईवे पर छिनका के पास पहाड़ी दरकने की वजह से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। मार्ग बाधित होने के कारण बद्रीनाथ धाम और हेमकुंट साहिब आने-जाने वाले 10,000 से ज्यादा तीर्थयात्री फंस गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 3 दिन तक लगातार बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया  है। चमोली गोपेश्वर में कल रात से ही तेज बारिश हो रही है। इसके कारण आज सुबह के समय बद्रीनाथ हाईवे पर छिनका के पास पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया और नदी में भी गिरा। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

चमोली जिले में छिनका गांव के समीप पहाड़ी से आए मलबे और बोल्डर से बद्रीनाथ हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर अलकनंदा में समा गया। गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर हुई इस घटना से बद्रीनाथ और हेमकुंट साहिब की यात्रा पर निकले वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे पर दोनों ओर करीब 5-5 कि.मी. तक वाहनों की कतार लग गई।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!