कब और कैसे करना चाहिए गायत्री मंत्र का जाप, यहां जानें इसके फायदे

Edited By Updated: 16 Feb, 2019 03:10 PM

benefits of gayatri mantra

अक्सर लोगों को कहते सुना है कि गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। आज हम आपको इसी मंत्र से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। जैसे

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ॐ भूर् भुवः स्वः।
तत् सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि।
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

अक्सर लोगों को कहते सुना है कि गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। आज हम आपको इसी मंत्र से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। जैसे कि हम नें बताया कि इस मंत्र का जाप लगभग सभी करते हैं। हिंदू धर्म में इस मंत्र को बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र को लेकर ये मान्यता है इसका जाप करने वाले को ईश्वर ही निश्चित ही प्राप्ति होती है।
PunjabKesari, Gayatri mantra, गायत्री मंत्र
बता दें ये महामंत्र यजुर्वेद से लिया गया गया है। पौराणिक ग्रंथों के अऩुसार गायत्री एक छंद है जो ऋग्वेद के प्रसिद्ध सात छंदों में से एक है, जिसमें 8-8 अक्षरों के तीन चरण होते हैं। अपने दैनिक जीवन में कईं लोग इस मंत्र का उच्चारण करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस मंत्र का जाप कितनी माला में होना चाहिए। साथ ही इसकी कितनी माला जाप करने से क्या लाभ मिलता है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसके उच्चारण की क्या विधि है।
PunjabKesari, PunjabKesari, Gayatri mantra, गायत्री मंत्र
कहते हैं कि हिंदू धर्म का कोई भई ऐसा ग्रंथ या शास्त्र नहीं है जिसमें गायत्री मंत्र की महिमा न हो। इसके साथ ही देवी भागवत के पूरे तीन अध्याय में सिर्फ़ गायत्री मंत्र की महिमा बताई गई है। इस पुराण के अनुसार देवी भागवत के अनुसार एक माला गायत्री मंत्र का जाप करने से दिन भर के पाप कट जाते हैं। वहीं तीन माला गायत्री मंत्र का जाप करने से 9 दिन के पाप कटते हैं। तो 9 माला गायत्री मंत्र का जाप करने से 9 महिना के पाप कटते हैं। इसके अलावा भागवत के दसवें स्कन्द में भगवान कृष्ण के दिनचर्या का वर्णन मिलता है, जिसके अनुसार श्री कृष्ण रोज़ाना ब्रह्म मुहूर्त में एक घंटे गायत्री मंत्र का जाप करते थे।
PunjabKesari, PunjabKesari, Gayatri mantra, गायत्री मंत्र
वहीं अथर्ववेद में गायत्री मंत्र की महिमा का वर्णन किया गया है। इस मंत्र के बारे में एक श्लोक है कि
”स्तुता मया वरदा वेदमाता प्रचोदयन्ताम्, पावमानी द्विजानाम्।
आयु: प्राण प्रजाम् पशु कीर्तिं द्रविणं ब्रह्मवर्चसम्।
मह्यम् दत्वा ब्रजत् ब्रह्मलोकम्।।”

कहा जाता है कि जो इस मंत्र का जाप करता है उसकी उम्र बढ़ती है और प्राण शक्ति भी उस मनुष्य की बढ़ जाती है।
Kundli Tv- मां लक्ष्मी की ये तस्वीर बना देती है कंगाल (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!