ये राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए लाल धागा, लाइफ में हो जाता है बवाल!

Edited By Updated: 16 Nov, 2022 01:44 PM

benefits of tie kalawa

हिंदू धर्म में कलावा बांधने का अधिक महत्व है। कोई भी धार्मिक अनुष्ठान हो, हाथ में कलावा बांधना अनिवार्य माना जाता है। बता दें हिंदू धर्म में इसे रक्षासूत्र के नाम से भी जाना जाता है। न केनल यज्ञ व हिंदू धर्म के पूजा पाठ के कार्य में इसका उपयोग होता...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म में कलावा बांधने का अधिक महत्व है। कोई भी धार्मिक अनुष्ठान हो, हाथ में कलावा बांधना अनिवार्य माना जाता है। बता दें हिंदू धर्म में इसे रक्षासूत्र के नाम से भी जाना जाता है। न केनल यज्ञ व हिंदू धर्म के पूजा पाठ के कार्य में इसका उपयोग होता है, बल्कि कलावा भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में लाल व काले धागे का जिक्र किया गया है। आज हम आपको इसी से संबंधित जानकारी बताने जा रहे हैं। आप में से बहुत से लोगों ने देखा कुछ लोग हाथ में तो कुछ लोग लाल तो कुछ काला धागा बांधते हैं। धार्मिक शास्त्रों में इसे पहनना बेहद शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में लाल धागा धारण करने के कई फायदे भी बताए गए हैं। लेकिन इसी के साथ ये भी बताया गया है कि किन राशि के जातकों के लिए लाल धागा पहनना अशुभ होता है। जी हां। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन राशियों के लिए लाल धागा पहनना अशुभ और किन राशियों के लिए शुभ होता है। तो आइए जानते हैं-
PunjabKesari
सबसे पहले जानते हैं लाल धागा किन राशियों के लिए अशुभ होता है-
बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव मकर के स्वामी है और जैसा कि सभी जानते हैं शनिदेव को लाल रंग प्रिय नहीं है। ऐसे में मकर राशि के जातकों को लाल धागा या लाल रंग का कलावा नहीं पहनना चाहिए। अगर इस राशि के लोग लाल धागा पहनते हैं तो शनि के अशुभ प्रभाव बढ़ने लगते हैं। जिससे आपको जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव है। जिसके चलते इन राशि वालों के लिए भी लाल धागा पहनना शुभ नहीं माना गया है। इन राशि के लोगों के लिए लाल धागा पहनना मतलब जीवन में समस्याओं को दावत देना होता है। साथ ही शनि की कुदृष्टि का भी सामना करना पड़ता है।
PunjabKesari
इसके अलावा मीन राशि वालों के लिए भी लाल धागा पहनना अशुभ माना गया है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करेंPunjabKesari

इन राशियों के लिए लाल धागा पहनना होता है शुभ-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों के लिए लाल धागा या कलावा बांधना अति शुभ होता है। मान्यता है कि इस राशि के लोगों को लाल धागा बांधने से हनुमान जी की कृपा प्राप्ति होती है। क्योंकि मंगल ग्रह मेष राशि के स्वामी है। और इनको लाल रंग अति प्रिय है। जिसके चलते इस राशि के लिए लाल धागा पहनना अच्छा माना जाता है।

इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि वृश्चिक राशि के भी स्वामी ग्रह मंगल है और ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए लाल धागा पहनना फायदेमंद माना गया है। लाल धागा पहनने से इन लोगों के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।
PunjabKesari

सिंह राशि के लिए लाल धागा पहनना उत्तम माना गया है। क्योंकि इस राशि के स्वामी सूर्य है। और सभी जानते हैं कि सूर्यदेव को लाल रंग अति प्रिय है। तो ऐसे में इस राशि के लोगों को लाल धागा पहनने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।

अब जानते हैं लाल धागा किस दिन बांधना चाहिए- 
धार्मिक दृष्टि के अनुसार, लाल धागा मंगलवार के दिन पहनना शुभ होता है। हाथ में कलावा या लाल धागा पहनने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही बजरंगबली की कृपा भी प्राप्त होती है। इतना ही नहीं इससे कुंडली में मंगल ग्रह भी मजबूत होता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!