वास्तु के अनुसार पौधों के साथ गमलों के रंगों का भी रखें खास ध्यान, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 03:44 PM

best colors for plant pots vastu

आज कल लोग अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए घर के अंदर और बाहर दोनों जगह कई सारे पौधे अलग-अलग रंगों के गमले में लगाते हैं। लेकिन हमारे जीवन में वास्तु का इतना महत्व है किसी भी काम को पूरा करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

Best Colors For Plant Pots Vastu : आज कल लोग अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए घर के अंदर और बाहर दोनों जगह कई सारे पौधे अलग-अलग रंगों के गमले में लगाते हैं। लेकिन हमारे जीवन में वास्तु का इतना महत्व है किसी भी काम को पूरा करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, घर की खूबसूरती बढ़ाने और हवा को शुद्ध रखने के लिए पौधे को सही दिशा में लगाना ही काफी नहीं होता है। माना जाता है कि घर में पौधों को जिस गमले में लगाया जाता है, उसके रंगों का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है। यदि घर में लगे गमलों का रंग वास्तु के पंचतत्वों के साथ अनुकूल न हो, तो इसका सीधा असर पौधों की सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि सुख-समृद्धि और मानसिक शांति के लिए किस दिशा में किस रंग का गमला रखना सबसे उत्तम माना गया है।

Best Colors For Plant Pots Vastu

दिशा के अनुसार चुनें गमलों के रंग 

पूर्व दिशा 
पूर्व दिशा को वायु तत्व और विकास की दिशा माना जाता है। यह दिशा हमारे सामाजिक संबंधों को मजबूत करती है। इस दिशा में रखे पौधों के लिए हमेशा हरे, हल्के नीले या भूरे रंग के गमलों का इस्तेमाल करें। इससे घर के सदस्यों की तरक्की होती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। 

उत्तर दिशा
उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा है और इसका संबंध जल तत्व से है। यह दिशा करियर में नए अवसरों को लाती है। उत्तर दिशा में पौधों के लिए नीले, आसमानी या काले रंग के गमले सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। इस रंग के गमलों में मनी प्लांट या तुलसी लगाने से पैसों की तंगी दूर होती है और करियर में नए रास्ते खुलते हैं।

Best Colors For Plant Pots Vastu

दक्षिण और पूर्व-दक्षिण
दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा का सीधा संबंध अग्नि तत्व से है। यह दिशा जीवन में ऊर्जा, नकद धन और आत्मविश्वास को दर्शाती है। इस कोने में रखे पौधों के लिए लाल, गुलाबी, नारंगी या बैंगनी रंग के गमलों का चुनाव करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और व्यापार में धन का प्रवाह अच्छा बना रहता है। 

पश्चिम दिशा 
पश्चिम दिशा का संबंध आकाश तत्व और लाभ से है। यह हमारे जीवन में खुशियां और संतुष्टि लाती है। इस दिशा के लिए सफेद, ऑफ-व्हाइट, ग्रे या सुनहरे  रंग के गमले सबसे शुभ होते हैं। यहां सफेद गमले में सफेद फूल वाले पौधे लगाने से मानसिक शांति मिलती है और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है।

Best Colors For Plant Pots Vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!