Budhwar Upay: बुधवार को भूलकर भी न लाएं ये वस्तु, वरना रुक सकती है किस्मत की रफ्तार

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 11:13 AM

budhwar upay

Budhwar Upay: भारतीय ज्योतिष और परंपराओं में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता और ग्रह से जुड़ा माना गया है। इन्हीं में से बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह का दिन माना जाता है। बुध को बुद्धि, संवाद कौशल, व्यापार और धन का कारक कहा जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budhwar Upay: भारतीय ज्योतिष और परंपराओं में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता और ग्रह से जुड़ा माना गया है। इन्हीं में से बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह का दिन माना जाता है। बुध को बुद्धि, संवाद कौशल, व्यापार और धन का कारक कहा जाता है। इसलिए इस दिन कुछ वस्तुओं को घर लाने को अशुभ माना गया है क्योंकि वे बुध ग्रह की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं। इन्हीं वस्तुओं में सूखी धनिया या धनिये के बीज का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है।

PunjabKesari Budhwar Upay

बुधवार को धनिया घर लाना शुभ क्यों नहीं माना जाता?

ज्योतिष के अनुसार, धनिया का संबंध भी बुध ग्रह से माना जाता है। यह समृद्धि और आर्थिक प्रगति से जुड़ा हुआ प्रतीक है। माना जाता है कि यदि गलत दिन पर धनिया घर लाया जाए, तो इसका असर विपरीत रूप में दिखने लगता है।

विशेष रूप से सूखे धनिये या धनिये के बीज को बुधवार के दिन घर लाने की मनाही बताई गई है। मान्यता यह है कि ऐसा करने से बुध ग्रह की शक्ति कमज़ोर पड़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने लगते हैं, व्यापार में हानि या रुकावटें बढ़ सकती हैं,  मानसिक तनाव या भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, बोलचाल में कटुता आकर रिश्तों में तनाव हो सकता है। बुध ग्रह वाणी और निर्णय क्षमता का स्वामी माना गया है  इसलिए इसके प्रभावित होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है।

PunjabKesari Budhwar Upay

क्या हरे धनिये पर भी यही नियम लागू होता है ?
बहुत सी परंपराओं में यह नियम सिर्फ सूखी धनिया या बीजों के लिए बताया गया है। हरा धनिया ताज़ा होता है इसलिए इसके लिए इतनी कड़ी मनाही नहीं मानी जाती। फिर भी, कई लोग सावधानी के तौर पर बुधवार को हरा धनिया खरीदने से भी परहेज़ करते हैं।

PunjabKesari Budhwar Upay

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!