ट्रेड फेयर: आज से आमजन के लिए खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दरवाजे

Edited By Updated: 19 Nov, 2024 01:32 PM

delhi trade fair

43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दरवाजे मंगलवार यानी आज से आम दर्शकों के लिए भी खुल जाएंगे। विकसित भारत एट 2047 की थीम पर आधारित इस मेले में इस बार 11 देशों के साथ-साथ 33 राज्य और देश विदेश के 3500 प्रदर्शक प्रतिभाग कर रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (मानव शर्मा/नवोदय टाइम्स): 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दरवाजे मंगलवार यानी आज से आम दर्शकों के लिए भी खुल जाएंगे। विकसित भारत एट 2047 की थीम पर आधारित इस मेले में इस बार 11 देशों के साथ-साथ 33 राज्य और देश विदेश के 3500 प्रदर्शक प्रतिभाग कर रहे हैं। 

मेले का पार्टनर राज्य बिहार और यूपी, जबकि फोकस राज्य झारखंड है। गेट नंबर एक, तीन, चार, भैरो रोड, गेट नंबर छह और 10 मथुरा रोड से दर्शक मेले में प्रवेश कर सकेंगे। आम जनता के लिए सुबह 10 से शाम 7.30 बजे तक का समय रखा गया है। अंतिम दिन सुबह 10 से दोपहर 5.30 बजे तक का ही समय मेले में प्रवेश के लिए रखा गया है।

झारखंड और राजस्थानी फ्यूजन का तड़का
वहीं झारखंड पवेलियन में लगे एक स्टाल पर जमशेदपुर के एक युवा धीरज जैन ने झारखंड और राजस्थान में फ्यूजन का तडक़ा लगा कर एक स्टार्टअप शुरू किया है। इस फ्यूजन में इस युवा ने झारखंड के पारम्परिक आभूषणों को नए अंदाज में बनाया है। धीरज ने बताया कि उन्होंने एक बार सिल्क की साड़ी में कुछ पत्थर के साथ डिजाइन किया तो वो काफी आकर्षक बनी, जिसके बाद दोस्तों के कहने पर आभूषण डिजाइनिंग शुरू करने लगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!