Delhi Yamuna cruise service: यमुना में क्रूज सेवा 4 नवम्बर से शुरू करने की तैयारी

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 01:37 PM

delhi yamuna cruise service

दिल्ली सरकार 4 नवंबर से यमुना में क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए लोगों को फिलहाल 550 रुपए खर्च करने होंगे, लेकिन आने वाले समय में इसका किराया कम हो सकता है। दिल्ली सरकार ने इसके संकेत दिए हैं।

नई दिल्ली (ब्यूरो): दिल्ली सरकार 4 नवंबर से यमुना में क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए लोगों को फिलहाल 550 रुपए खर्च करने होंगे, लेकिन आने वाले समय में इसका किराया कम हो सकता है। दिल्ली सरकार ने इसके संकेत दिए हैं।

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि अभी यह परियोजना परीक्षण के स्तर पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए शुरुआती तौर पर टिकट की कीमत निर्धारित की गई है। लोगों की प्रतिक्रिया और सेवा शुरू होने के बाद किराए की समीक्षा की जाएगी। भविष्य में इसे कम करने पर भी विचार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा आयोजित दीवाली मिलन में बातचीत के दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों को पहली बार यमुना में क्रूज की सवारी का रोमांच मिलेगा।

क्रूज और इससे जुड़ी व्यवस्थाएं लगभग तैयार हैं। शुरुआत में एक क्रूज का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना में करीब छह किलोमीटर का मार्ग निर्धारित किया गया है। यमुना सफारी को केवल क्रूज तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसके आसपास परिवारों के लिए पिकनिक स्थल विकसित करने की योजना है। यहां रेस्टोरेंट, फूड कियोस्क, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, म्यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!