Dera Sachkhand Ballan: डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए ढिल्लों, पद्मश्री संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 01:03 PM

dera sachkhand ballan

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों रविवार को डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए और पद्मश्री संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उन्हें पद्मश्री सम्मान प्राप्त होने पर बधाई दी तथा पंजाब की...

जालंधर/चंडीगढ़ (गुलशन, हरिश्चंद्र): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों रविवार को डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए और पद्मश्री संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उन्हें पद्मश्री सम्मान प्राप्त होने पर बधाई दी तथा पंजाब की खुशहाली और चढ़दी कला के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान ढिल्लों ने 108 संत सरवण दास जी की प्रतिमा के समक्ष भी माथा टेका। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हो चुके हैं। 

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज को सही दिशा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संतों के आशीर्वाद से भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल से समाज हित और जनकल्याण के लिए जो भी मार्गदर्शन मिलेगा, भाजपा उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करने का प्रयास करेगी। 

इस अवसर पर भाजपा नेता अविनाश चंद्र क्लेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, एस.आर. लद्धड़, राजेश बाघा, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, इंद्र इकबाल अटवाल, दविंदर भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!