Diwali deepak ideas: दिवाली की रात इस दिशा में जलाएं दीपक, सारा साल नहीं रहेगी धन की कमी

Edited By Updated: 14 Oct, 2025 03:21 PM

diwali deepak ideas

Diwali diya vastu: दिवाली पर घर को साफ-सुथरा करने और दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जिनके घर में दिवाली पर दीपक और रोशनी अधिक होती है, उन्हें अधिक धन-वैभव प्राप्त होता है। दिवाली पर पूजा, मंत्र जाप और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Diwali diya vastu: दिवाली पर घर को साफ-सुथरा करने और दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जिनके घर में दिवाली पर दीपक और रोशनी अधिक होती है, उन्हें अधिक धन-वैभव प्राप्त होता है। दिवाली पर पूजा, मंत्र जाप और दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति बनी रहती है। माता लक्ष्मी की कृपा से परिवार में सुख-शांति और सौभाग्य आता है। दीपावली की रात से पहले घर का सारा कूड़ा-कबाड़ बाहर कर दें। जिससे मां लक्ष्मी के घर में प्रवेश का रास्ता साफ हो जाए।  

Diwali deepak ideas
लक्ष्मी आगमन हेतु दीपावली की रात्रि में अपने निवास स्थान के प्रत्येक कक्ष के द्वार तथा मुख्य द्वार पर गेहूं की ढेरियां बनाकर उसके ऊपर शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें जो रात्रि पर्यंत जलें। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

Diwali deepak ideas
वास्तुनुसार ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा में पूजन करना सर्वोत्तम होता है। पूर्व-मध्य अथवा उत्तर-मध्य के किसी भी कक्ष में पूजन करना शुभ फल प्रदान करता है। घर का मध्य भाग ब्रह्म स्थान होता है। यहां भी पूजन कर सकते हैं। पूजा के समय पूर्व या पश्चिममुखी रहें तत्पश्चात दीप जलाएं दरिद्र भगाएं।

Diwali deepak ideas
दीप पूजन करने के बाद पहले मंदिर में दीपदान करें और फिर घर में दीए सजाएं। दीवाली की रात लक्ष्मी जी के सामने घी का दीया पूरी रात जलना चाहिए।

Diwali deepak ideas
दीपावली की रात घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर बड़े-बड़े दीपक प्रज्जवलित कर लाल रंग की रंगोली से सजाएं। दीपक इतने बड़े होने चाहिए कि सारी रात जगमगाते रहें क्योंकि मां लक्ष्मी दीपावली की रात धरती पर भ्रमण करती हैं और जिस घर में सात्विक वातावरण रहता है। उस घर को अपना स्थायी निवास बना लेती हैं।

Diwali deepak ideas
दीपावली की रात पीपल के पेड़ पर दीपक अर्पित करें और घर को लौट आएं। किसी भी हालत में पीछे मुड़कर नहीं देखें। यह उपाय करने से सारा साल आपको धन की कोई कमी नहीं रहेगी।

Diwali deepak ideas

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!