Karwa Chauth: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवा चौथ पर न करें ये काम

Edited By Updated: 13 Oct, 2022 09:12 AM

do not do this work on karva chauth

कहा जाता है कि करवा चौथ व्रत पति-पत्नी के दाम्पत्य जीवन में खुशियां लेकर आता है और एक-दूसरे के प्रति प्रेम को भी दर्शता है। करवा चौथ का व्रत करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Do not do this work on Karva Chauth: कहा जाता है कि करवा चौथ व्रत पति-पत्नी के दाम्पत्य जीवन में खुशियां लेकर आता है और एक-दूसरे के प्रति प्रेम को भी दर्शता है। करवा चौथ का व्रत करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना चाहिए। कुछ ऐसे काम हैं जो कि करवा चौथ के दिन महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

करवा चौथ के दिन महिलाओं को नुकीली चीजों से दूर रहना चाहिए। इस दिन किसी प्रकार की सिलाई-कढ़ाई नहीं करनी चाहिए।

PunjabKesari Karva Chauth

करवा चौथ का दिन एक सुहागिन के लिए बड़ा महत्वपूर्ण और और खास होता है इसलिए इस दिन आपको किसी सफेद रंग की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए यानि इस दिन आप सफेद कपड़े, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई का दान न करें।

करवा चौथ वाले दिन काले या भूरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दिन किसी को भी गुस्से में आकर अपशब्द न कहें। कोशिश करें इस दिन खुद पर संयम रखें और किसी से भी झगड़ा न करें। कहा जाता है कि साफ और शुद्ध मन से व्रत करने पर आपकी मनोकामना पूरी होती है।

करवा चौथ के दिन सुहाग की वस्तुएं जैसे चूड़ी, बिंदी और सिंदूर को भूलकर भी कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए। साथ ही अगर सुहाग की ऐसी वस्तुएं पहनते समय अगर टूट जाएं तो उसे किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें और पति की लंबी उम्र की कामना करें।

PunjabKesari Karva Chauth
व्रत रखने वाली महिलाएं दोपहर के समय बिल्कुल भी नींद न लें। वहीं अगर घर का कोई सदस्य सो रहा है तो उठाने की कोशिश न करें। ऐसा कहा गया है कि करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए को उठाना अशुभ होता है।

महिलाएं इस दिन शाम को जब व्रत खोलें तो चंद्रमा को अर्घ्य देते समय चांद के सामने अपने पति के नाम का दीपक जलाएं। महिलाएं पहले अपने पति के हाथ से पानी पिएं और खाने का पहला निवाले पति को खिलाने के बाद उनके हाथ से अन्न ग्रहण करें।

करवा चौथ का व्रत जिन पत्नियों ने रखा हो, उनके पतियों को करवा चौथ के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए यानी मांस, मछली और अंडे से परहेज करना चाहिए।

गुरमीत बेदी
 9418033344

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!