Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Jun, 2026 03:06 PM

श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने महाराज...
Dr Kailashanand Giri Ujjain Visit : श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने महाराज श्री का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सत्कार किया।
मंदिर समिति ने शाल-श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। दर्शन के बाद महाराज श्री ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और महाकाल बाबा की व्यवस्थाओं की सराहना की।
(विशाल ठाकुर)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ