Edited By Sarita Thapa,Updated: 10 Jun, 2026 04:03 PM

हम सभी सपने देखते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें हम सुबह उठते ही भूल जाते हैं, जबकि कुछ सपने हमारे मन में लंबे समय तक बने रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में कुछ ऐसे सपनों का भी उल्लेख मिलता है, जिन्हें...
Dream secrets : हम सभी सपने देखते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें हम सुबह उठते ही भूल जाते हैं, जबकि कुछ सपने हमारे मन में लंबे समय तक बने रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में कुछ ऐसे सपनों का भी उल्लेख मिलता है, जिन्हें बेहद शुभ और विशेष माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे सपने भविष्य में मिलने वाले धन, सफलता, पद-प्रतिष्ठा या जीवन में आने वाले बड़े बदलावों का संकेत हो सकते हैं। इतना ही नहीं, मान्यता यह भी है कि कुछ खास सपनों को हर किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि यदि इन सपनों का उल्लेख समय से पहले दूसरों के सामने कर दिया जाए, तो उनका शुभ प्रभाव कम हो सकता है या मिलने वाला लाभ बाधित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि सपने में दिखें कौन से सपने किसी को नहीं बताने चाहिए।
देवी-देवताओं के दर्शन
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को भगवान, देवी-देवता या किसी पवित्र मंदिर के दर्शन होते हैं तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह सपना आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है और आपके जीवन में आने वाली सकारात्मक घटनाओं, मनोकामना पूर्ति और ईश्वरीय कृपा का संकेत देता है। कहा जाता है कि ऐसे सपनों को हर किसी से साझा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे मिलने वाला शुभ फल प्रभावित हो सकता है।
माता-पिता के हाथों से पानी पीते हुए देखना
मान्यताओं के अनुसार यदि कोई जातक सपने में खुद को माता-पिता के हाथ से पानी पीते हुए देखे तो यह सपना बहुत ही अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि यह सपना आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा की ओर संकेत करता है। कहते हैं कि यह सपना दर्शाता है कि जल्द ही आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है और आने वाले समय में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में कहा जाता है कि इन सपनों को किसी से भी साझा नहीं करना चाहिए।

गाय के दर्शन
यदि किसी को सपने में गाय के दर्शन हो तो माना जाता है कि ये आपके जीवन में तरक्की के आने और सभी प्रकार की परेशानियों के समापन की ओर इशारा करता है। ऐसे में यदि ऐसा सपना आए तो उसे गुप्त बनाकर रखना ही बेहतर माना जाता है।
खुद को मृत देखना
यदि कोई जातक सपने में खुद को मृत देखता है तो पहली नज़र में तो यह डरावना लग सकता है लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार खुद को मृत अवस्था में देखना शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि यह सपना आपकी आयु वृद्धि, पुरानी बीमारी से मुक्ति और अटके हुए कार्यों के पूरे होने की ओर संकेत करता है। ऐसे में कोशिश करें कि ऐसा सपना आने पर किसी के भी साथ शेयर न करें।
कीमती आभूषणों या खजानों का दिखाई देना
यदि किसी व्यक्ति को सपने में सोना, चांदी, आभूषण या खजाना दिखाई दे, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह आर्थिक उन्नति, धन लाभ या नए अवसर मिलने का संकेत हो सकता है। मान्यता है कि ऐसे सपनों को सार्वजनिक रूप से बताने की बजाय अपने तक ही सीमित रखना बेहतर माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ