Guru Gobind Singh Jayanti 2025: अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा रकाबगंज में माथा टेका

Edited By Updated: 07 Jan, 2025 07:38 AM

guru gobind singh jayanti 2025

गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व मनाया। उन्होंने ग्रंथियों के साथ बैठ कर अरदास की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (वार्ता): गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व मनाया। उन्होंने ग्रंथियों के साथ बैठ कर अरदास की। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के नेता प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे। 

अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दशम गुरु सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उनका स्मरण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। 

संस्कृति, स्वधर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी कट्टरपंथी आक्रांताओं के सामने अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। त्याग, वीरता और समर्पण का प्रतीक उनका जीवन अनंतकाल तक सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।”

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!